{"_id":"628a6944aff3ef335305611e","slug":"jailed-gangster-rajveer-another-gangster-was-taken-to-maharashtra-police-on-production-warrant-bathinda-news-pkl45142360","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर, एक अन्य गैंगस्टर को महाराष्ट्र पुलिस ले गई प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर, एक अन्य गैंगस्टर को महाराष्ट्र पुलिस ले गई प्रोडक्शन वारंट पर
विज्ञापन
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर निवासी गुरदासपुर और एक अन्य गैंगस्टर को महाराष्ट्र पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। दोनों आरोपी गैंगस्टर पर महाराष्ट्र के नांदेड में हत्या करने के प्रयास एवं असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज है, जिसमें वे पुलिस को वांछित थे।
जेल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर सिंह और फिरोजपुर से संबंधित एक गैंगस्टर को शनिवार महाराष्ट्र पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई। दोनों आरोपियों पर महाराष्ट्र के नांदेड में हत्या करने के प्रयास एवं असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज है। उक्त केस में दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस दोनों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई।
सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उपयोग किए गए वाहन एवं हथियार को बरामद करने का प्रयास करेगी। महाराष्ट्र पुलिस दोनों आरोपियों को नांदेड अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय जेल में बंद 66 गैंगस्टर
जेल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जेल में जब से पूरे पंजाब के ए केटेगिरी के गैंगस्टर शिफ्ट किए जाने लगे तो शुरुआत से लेकर मार्च 2022 तक कुल 40 गैंगस्टर बंद थे। लेकिन पिछले माह 26 नए गैंगस्टरों को केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया। अब कुल 66 गैंगस्टर जेल में बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि उक्त जेल में बंद गैंगस्टरों में हरिंदर भिंदा, नीटा दयोल समेत नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर समेत अन्य खतरनाक गैंगस्टर जेल में बंद हैं। उक्त जेल में सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ के हाथ में है और गैंगस्टर किसी तरह से कोई मोबाइल या इंटरनेट का उपयोग न कर पाए उसके लिए बाकायदा जैमर लगाए गए हैं।