{"_id":"694d4f3708ee3c95a806ea6d","slug":"jagraon-case-registered-against-the-person-who-took-the-injured-to-the-hospital-villagers-express-anger-gobindgarh-news-c-74-1-lud1001-113562-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव: घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले पर मामला, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव: घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले पर मामला, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। लुधियाना देहात के थाना हठूर क्षेत्र में मानवता दिखाने वाले व्यक्ति पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा और रोष फैल गया। यह घटना मेहतीयाणा साहिब रोड पर हुई सड़क दुर्घटना से संबंधित है। सूत्रों के अनुसार, सतनाम सिंह उर्फ सत्तू तेज आंधी और बारिश के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर हठूर लौट रहे थे, तभी अचानक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हरदीप सिंह ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और मृतक के परिजनों को घर जाकर सूचना दी लेकिन मृतक के बेटे तरलोक सिंह ने कथित तौर पर झूठे बयान देकर हरदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 48 दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी के ट्राली को भी जब्त कर लिया और अब परिवार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है।
इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को गांव मल्ला के मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल, ग्रामीण मजदूर यूनियन की अगुवाई में, एसएसपी लुधियाना देहात डॉ. अंकुर गुप्ता से मिला। यूनियन नेताओं ने कहा कि तरलोक सिंह हादसे के समय घर पर मौजूद नहीं था और खेत के मालिक ने खुद उसे हादसे की जानकारी दी थी। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि निर्दोष हरदीप सिंह और उसके परिवार को झूठे केस और पुलिस प्रताड़ना से राहत दी जाए और वास्तविक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।