{"_id":"57ffb1544f1c1b4a2c28dfe7","slug":"jaam-traffic-jaam-in-bhatinda-theka-karmi-protest-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका कर्मी संघर्ष मोर्चा ने किया नेशनल हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका कर्मी संघर्ष मोर्चा ने किया नेशनल हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा मानसा नैशनल हाईवे को जाम करते हुए ठेका कर्मी संघर्ष मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
ठेका कर्मी संघर्ष मोर्चा पंजाब की ओर से वीरवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जिले के गांव भुच्चो खुर्द से झंडा मार्च शुरू करते हुए बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे जाम किया गया। इसके बाद सूूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अपने सीनियर अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी।
मोर्चे की ओर से अपनी मांगो के लिए करीब एक घंटे तक लगाए गए जाम से मानसा और डबवाली से आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोकल निवासियों को दूसरे रास्ते से शहर अंदर आना पड़ा।
मोर्चे के नेता हरजीत सिंह जीदा ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार ठेका कर्मियों को रेगुलर करने की कमेटी बनाए जाने का ड्रामा रच रही है, लेकिन आज तक किसी भी कमेटी ने ठेका कर्मियों को रेगुलर नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जब भी उन्होंने सरकार को अपनी मांगे बतानी चाही तो सरकार पुलिस की लाठियों से उन्हें पिटवा दिया और उन पर झूठे आपराधिक मामले दर्ज करवा दिए गए। नेताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ चाल चलना बंद करें और ठेका आधारित कर्मियों को तुरंत रेगुलर कर उनकी जायज मांगों को लागू करें।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द न मानीं गई तो वे 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के लंबी विधानसभा क्षेत्र में झंडा मार्च निकालेंगे। वहीं खबर लिखे जाने तक धरना जारी रहा।