फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jaam, highway jaam in protest of slap, ludhiana slap

एक थप्पड़ के विरोध में दो घंटे हाईवे जाम 

Tue, 27 Sep 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)।  Updated Tue, 27 Sep 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
jaam, highway jaam in protest of slap, ludhiana slap
मुल्लापुर में पुलिस के खिलाफ रोष धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गांव रकबा के ट्रैक्टर ट्राली चालक गगनदीप सिंह को एक पुलिस इंस्पेक्टर के थप्पड़ मारने के विरोध में मंगलवार को फिरोजपुर-लुधियाना नेशनल हाईवे दो घंटे जाम रहा। घटना की जानकारी मिलते ही उप पुलिस कप्तान दाखा अजय राज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी इंस्पेक्टर के माफी मांगने पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


पीड़ित ट्रैक्टर ट्राली चालक गगनदीप सिंह ने कहा कि वह फसल छोड़ कर ट्रैक्टर ट्राली पर लुधियाना साइड से आ रहा था। सड़क के बीच गड्ढे होने के कारण ट्रैक्टर धीरे कर रायकोट रोड की तरफ से घुमाया तो पीछे आ रहे एक इंस्पेक्टर ने उसे रोक लिया और गलत ड्राइविंग करने के बारे में अपशब्द बोलते हुए उसे ट्रैक्टर से उतार कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


राहगीरों ने उसका विरोध किया तो उक्त इंस्पेक्टर अपनी गाड़ी लेकर जगरांव की तरफ चला गया। उसके बाद गगनदीप ने अपने ट्रैक्टर को सड़क के बीच खड़ा कर समर्थकों के साथ मिलकर हाईवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे लगातार प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद डीएसपी अजय राज सिंह ने इंस्पेक्टर को बुला कर दोनों पक्षों में समझौता करवाया।


इंस्पेक्टर लवदीप सिंह ने कहा कि वह सुबह अपनी गाड़ी से ड्यूटी जा रहे थे तो ट्रैक्टर ट्राली चालक ने एक दम से ट्राली गलत घुमा दी। जिससे वह बड़ी मुश्किल से बचे। उन्होंने युवक को सिर्फ समझाया था, थप्पड़ नहीं मारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed