फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Issewal: The next hearing of the gang rape case on eight

इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले की अगली सुनवाई आठ को

Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Issewal: The next hearing of the gang rape case on eight
गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। एडिशनल सेशन जज रश्मि शर्मा की अदालत में मुकद्दमे की 77वीं तारीख के दौरान सरकारी गवाह जगबीर सिंह और बलजीत चौहान की गवाही पर दोनों तरफ की बहस पूरी हुई। इसके अलावा एयरटेल सेल फोन कंपनी के अतिरिक्त नोडल अधिकारी पंकज शर्मा को उनकी अधूरी गवाही पूरी करने के लिए आठ जुलाई के लिये समन किया गया है। पंकज शर्मा 30 अप्रैल को गवाही देकर गए थे और उस दिन गवाही पूरी नहीं हो पाई थी। पीड़िता के वकील हरदयाल इंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया की अदालत में 311 की अर्जी दायर कर सीएफएसएल एवं वॉइस सैंपल एक्सपर्ट अधिकारी को गवाही के लिये समन करने की मांग की गई है। उनकी गवाही बेहद अहम है। जिला अदालत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुकद्दमे की अगली सुनवाई 8 जुलाई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed