फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Iron grill Pandal collapse due to storm in Ludhiana woman dies

पंजाब में लोगों पर गिरा पंडाल: चल रहा था माता का जागरण, तेज आंधी से गिरा लोहे का जंगला, महिला की मौत

Sun, 06 Oct 2024 05:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2024 05:59 PM IST
सार

लुधियाना में माता के जागरण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्टेज के लिए लगाया गया लोहे का पंडाल गिर गया। इसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Iron grill Pandal collapse due to storm in Ludhiana woman dies
माता के जागरण के दौरान गिरा पंडाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में माता के जागरण के दौरान लोहे का पंडाल गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित गोविंद गोधाम के पास द्वारका एन्क्लेव इलाके में यह घटना हुई है। शनिवार रात को जब यह घटना हुई तो वहां भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। महामाई के भगवती जागरण के दौरान तेज आंधी से लाइटों का जंगला (पंडाल) गिर गया। इसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता के तौर पर हुई है। जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों की तरफ से करवाए जा रहे माता की जागरण करवाया जा रहा था। महिला गायक स्टेज पर गाने गा रही थी। स्टेज के आगे श्रद्धालु बैठकर महामाई का गुणगान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइटों का जंगला गिर गया। वहां लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जंगला के नीचे दबे लोगों को निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। थाना पीएयू पुलिस ने रविवार को मृतक महिला सुनीता के शव का पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन




द्वारका एन्क्लेव में करवाए जा रहे जागरण में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भजन गायिका पल्लवी माता का गुणगाण कर रही थीं। सभी लोग यहां नाच-गा रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे तेज आंधी-तूफान आ गया। आंधी-तूफान को देख कर लोग जाने लगे तो वहां लोगों को किसी तरह से रोक लिया गया। गायिका पल्लवी फिर से भजन गाने लगी तो अचानक से लाइटों का जंगला गिर गया। स्टेज के बिल्कुल पास बैठी सुनीता, रजनी और उसके अलावा छह लोग ओर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रजनी और सुनीता की हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सुनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि रजनी की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी पश्चिमी गुरदेव सिंह ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद वहां से सभी को भेज दिया था। पुलिस ने पोस्टर्माम करा शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed