फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Interstate robber gang robbing devotees busted

जगरांव : श्रद्धालुओं से लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, मां अपनी तीन बेटियों सहित कुल पांच लोगों के साथ चला रही थी गिरोह

Sun, 25 Jul 2021 07:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Interstate robber gang robbing devotees busted
जगरांव। ठाठ नानकसर गुरुद्वारा में पूर्णिमा के दौरान माथा टेकने आए श्रद्धालुओं को शिकार बनाने वाले अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह को थाना सिटी पुलिस ने काबू किया है। रोचक बात है कि गिरोह की सरगना एक महिला है, जोकि अपनी तीन बेटियों सहित दो अन्य लोगों के साथ मिलकर यह गिरोह चला रही है। पंजाब के साथ यह गिरोह हिमाचल में जाकर भी लूटपाट कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी हर्शदीप सिंह ने बताया कि एएसआई हरप्रीत सिंह गश्त के दौरान अपनी पुलिस पार्टी सहित डिस्पोजल रोड पर मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि नानकसर गुरुद्वारा में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं से लूटपाट करने के बाद अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्य अपनी कार में नानकसर की तरफ से सेम के रास्ते जगरांव शहर की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई हरप्रीत सिंह ने नाकाबंदी कर जब आरोपियों की कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो आरोपियों से तीन स्मार्टफोन, दो मैनुअल फोन, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक कैंची एवं 14785 रुपये बरामद हुए। आरोपियों से शुरुआती जांच में पता चला है कि अंतरराज्यीय गिरोह की सरगना रजनी अपनी बेटियाें निशा, लक्ष्मी और मधु, साथी सुरिंदर सिंह और ड्राइवर बिनालो निवासी मौड़ मंडी जिला बठिंडा के साथ यह गिरोह चला रही थी। ये सभी हिमाचल के अलावा अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों के अलावा बसों में सफर दौरान भी लोगों को शिकार बनाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed