{"_id":"61c4d05da640ae79416aaee6","slug":"inspector-of-punsup-department-caught-while-taking-bribe-bernala-news-pkl437065963","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला : पनसप विभाग का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते दबोचा, फसल के साढ़े चार लाख रुपये जारी करने के लिए मांगे थे 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला : पनसप विभाग का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते दबोचा, फसल के साढ़े चार लाख रुपये जारी करने के लिए मांगे थे 25 हजार
विज्ञापन
बरनाला। विजिलेंस विभाग संगरूर ने पनसप विभाग बरनाला के इंस्पेक्टर पुखराज सिंगला को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। डीएसपी विजिलेंस सतनाम सिंह विर्क ने बताया कि गांव भैणी महिराज निवासी अवतार सिंह ने विजिलेंस पटियाला को शिकायत की थी।
पीड़ित ने बताया था कि इंस्पेक्टर पुखराज सिंगला उसकी खरीदी जीरी की फसल के साढ़े चार लाख रुपये जारी करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगता है। इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता अवतार सिंह को कहा कि वह उसे 25 हजार रुपये 23 दिसंबर को दफ्तर पहुंचा दें और वह उनकी पेमेंट जारी करवा देगा।
शिकायत मिलने पर डीएसपी विजिलेंस संगरूर सतनाम सिंह विर्क अपनी टीम लेकर बरनाला के पनसप दफ्तर पहुंचे। जैसे ही इंस्पेक्टर ने 25 हजार रुपये लिए तो उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना पटियाला में मामला दर्ज किया है।