फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Industrialist said, make Sunam the focal point

उद्योगपति बोले, सुनाम को बनाएं फोकल प्वाइंट

Sun, 29 Aug 2021 08:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Industrialist said, make Sunam the focal point
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। डिस्ट्रिक्ट संगरूर इंडस्ट्रियल चैंबर ब्लॉक सुनाम की बैठक में सुनाम में इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट बनाने की मांग की गई। इस बैठक का आयोजन प्रधान राजीव मखन की अध्यक्षता में एच नाइन रेस्टोरेंट में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस की हलका प्रभारी दमन बाजवा मुख्य अतिथि थीं। इस मौके पर एसडीएम सुनाम जसप्रीत सिंह और कर्ण सिंह संधू पीपीएस भी मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट घनश्याम कांसल ने इंडस्ट्रीज चैंबर की ओर से सुनाम में इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि फोकल प्वाइंट होने से उद्योग को सुरक्षित माहौल मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर ज्यादा सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

हलका इंचार्ज दमन बाजवा ने भरोसा दिलाया कि इस मामले को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समक्ष उठाएंगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उद्योगों के बढ़ने से रोजगार के मौके मिलेंगे। दामन बाजवा ने कहा कि उद्योगपतियों की हरेक दिक्कत का समाधान करवाने के लिए रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों संबंधी परेशानियों को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। एसडीएम जसप्रीत ने चैंबर को विश्वास दिलाया कि इंडस्ट्री से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उनसे बातचीत की जा सकती है। चैंबर की तरफ से एसडीएम सुनाम को सुनाम में सफाई व्यवस्था और आवारा पशुओं के समाधान के लिए एक मांगपत्र दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार अमित शर्मा, सेक्रेटरी मुनीश मोनू, प्रो विजय मोहन,राम नारायण कांसल, लकी गोयल, भारत भूषण, शशि कांत, अजैब सग्गू, करुण बंसल, राजेश गर्ग, अमर नाथ गर्ग, राजन गर्ग, लाडी चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed