फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Department team raid Ludhiana Stock Exchange and trident group

Punjab: ट्राइडेंट व क्रीमिका ग्रुप के 25 ठिकानों पर आयकर का छापा, टैक्स चोरी की जांच, दस्तावेज व कंप्यूटर जब्त

Tue, 17 Oct 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

मंगलवार सुबह-सुबह स्टॉक एक्सचेंज खुला भी नहीं था, आईटी ने दबिश दे दी। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे स्टॉक एक्सचेंज में कारोबारी आए तो सुरक्षा बलों ने उनको पूछताछ कर अंदर जाने दिया। कुछ जो अंदर लोग बैठे थे उन्हें बाहर नहीं जाने दिया। उनके मोबाइल ले लिए गए और उनसे पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Income Tax Department team raid Ludhiana Stock Exchange and trident group
लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज में आईटी की रेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के प्रतिष्ठित ट्राइडेंट और क्रीमिका ग्रुप के दफ्तरों पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा और जांच की। टीम ने लुधियाना, बरनाला व हरियाणा के फतेहबाद, हिसार एवं मध्य प्रदेश के सीहोर समेत 25 जगह पर जांच की। वहीं, लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) स्टॉक एक्सचेंज कारोबारी के दफ्तरों में भी रेड की गई। टीम ने फाइलें, दस्तावेज व कंप्यूटर आदि अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की। स्टॉक एक्सचेंज में कई कारोबारियों के टैक्स में चोरी की सूचना के चलते यह छापा मारा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने ट्राइडेंट ग्रुप के किचलू नगर (लुधियाना) समेत देश के अन्य हिस्सों में सुबह-सुबह रेड की। यह छापा ट्राइडेंट ग्रुप से ही जुड़ी संबंधित कंपनी आईओएल केमिकल और छह साल पहले बिजनेस से रिश्तेदारी में तबदील हुई मिसेस बेक्टर फूड स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड में मारा गया। ये तीनों ही कंपनियां शेयर बाजार में रजिस्टर्ड कंपनियां हैं और एक साल में इन कंपनियों के शेयर में भी दो से तीन गुना की तेजी देखी गई है। इनकम टैक्स की एक टीम लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज में भी इन तीनों कंपनियों का शेयर बाजार में कनेक्शन ढूंढ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने तड़के पांच बजे घर से उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों व अन्य दस्तावेजों की जांच

बेक्टर फूड स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड को खड़ा करने वाली और ग्रुप की फाउंडर रजनी बेक्टर को करीब चार साल पहले पदम श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अब उनका बेटा अनूप बेक्टर एमडी हैं। पांच साल पहले अनूप की शादी ट्राइडेंट ग्रुप के एमडी राजिंदर गुप्ता की बेटी नेहा गुप्ता से हुई थी। इनकम टैक्स विभाग की टीमें इन तीनों कंपनियों के ठिकानों, जिनमें मैन्युफेक्चरिंग यूनिट, ऑफिस, आउटलेट से कई तरह की डिटेल और कंपनी से जुड़े बैंक खातों व अन्य दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं।



 

राजनीतिक दलों के हैं करीब

ट्राइडेंट कंपनी के एमडी राजिंदर गुप्ता के अकाली-भाजपा के साथ गहरे संबंध बताए जाते हैं। इनमें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के नाम प्रमुख हैं। दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे में उनके साथ गए डेलिगेशन में गुप्ता भी शामिल थे। बीते डेढ़ वर्ष में उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भी नजदीकी बढ़ रही थी। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आप से बढ़ती नजदीकी के कारण ही समूह पर यह छापा मारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed