फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Income tax department raids firms of dryfruit wholesale traders in Punjab

पंजाब: ड्राईफ्रूट होलसेल कारोबारियों की फर्मों पर आयकर विभाग की दबिश, लुधियाना और अमृतसर में की कार्रवाई

Fri, 29 Oct 2021 04:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 04:06 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में ड्राईफ्रूट कारोबारियों के यहां आयकर विभाग ने दबिश दी। विभाग की टीम ने घंटों तक फर्म के कारोबार से जुड़े कागजों को खंगाला। विभाग की कार्रवाई से मार्केट में हडकंप मच गया।

विज्ञापन
Income tax department raids firms of dryfruit wholesale traders in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में आयकर विभाग टीमों की दबिश देने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह सात बजे केसरगंज मंडी स्थित ड्राईफ्रूट होलसेल कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने दबिश दी है। बताया जाता है कि उक्त कारोबारी का काम अमृतसर से लेकर कैलिफोर्निया तक फैला है। इनका मुख्यालय दिल्ली में है।आयकर विभाग की इस दबिश के बाद ड्राईफ्रूट से संबंधित कारोबारियों में हड़कंप का माहौल बन गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक आयकर की सर्च जारी है। 

विज्ञापन


केसरगंज वेलफेयर एसोसिएशन ने इस दबिश का विरोध करते हुए कहा कि कोरोना काल के चलते पहले से कारोबारी परेशान है, अब आयकर विभाग के डर से कारोबारी कैसे काम करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम जिस कारोबारी के यहां सर्च कर रही है, उनका आयात निर्यात का बड़ा कारोबार है। पंजाब में इसे नंबर एक फर्म माना जाता है। विभाग को शक है कि कंपनी ने टैक्स बचाने के लिए बिना बिलिंग के कैश ट्रांजेक्शन पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने सभी दस्तावेज को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान किसी को अंदर या बाहर आने की इजाजत नहीं है। केसरगंज वेल्फेयर एसोसिएशन चेयरमैन हरकेश मित्तल ने कहा कि इस फर्म का मुख्यालय दिल्ली में है। अमृतसर और लुधियाना में इनकी ब्रांच है। दीवाली से सीजन में इस तरह की दबिश देना ठीक नहीं है क्योंकि अब तो थोड़ा कारोबार शुरू हुआ है। आयकर विभाग की दबिश सुनकर छोटे काराबोरी सहम चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : राज्य सरकारों से जवाब तलब: हाईकोर्ट ने पूछा– हरियाणा के 16, पंजाब के 42 माननीयों पर दर्ज मामलों में जांच क्यों नहीं हुई पूरी

पंजाब के अमृतसर की मजीठ मंडी में प्रदेश के सबसे बड़े ड्राइ फ्रूट कारोबारी व फ्रंटियर फर्म पर भी गुरुवार को आयकर विभाग ने अचानक दबिश दी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने आठ घंटों से ज्यादा समय पर फर्म के दफ्तर व स्टोर में जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने जहां फर्म के गोदाम में रखे स्टॉक का रिकॉर्ड चेक किया, वहीं कैश सेल वाली बिल बुकों की भी घंटों जांच की। 

बताया जा रहा है कि इस फर्म की लुधियाना और दिल्ली स्थित दफ्तरों में भी आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी कर फर्म का रिकॉर्ड खंगाला। जानकारी के मुताबिक फ्रंटियर नाम से काम करने वाली फर्म पंजाब में बड़ी फर्मों में शुमार है। इस फर्म का मुख्य दफ्तर अमृतसर में जबकि पंजाब के अन्य शहरों में भी इस फर्म के दफ्तर हैं। इस फर्म के मालिक का विदेश में भी कारोबार है। आयकर अधिकारियों ने इस दौरान फर्म के कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। आयकर विभाग को संदेह है कि ड्राइ फ्रूट आयात-निर्यात करने वाली यह फर्म आयकर बचाने के लिए बिना बिल और नगदी में भी बड़े स्तर पर काम कर रही है।

ड्राइ फ्रूट के कारोबारियों में हड़कंप
दीवाली से कुछ दिन पहले मजीठ मंडी में ड्राइ फ्रूट की फर्म पर छापे से पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया। इस बीच कई अन्य थोक कारोबारियों ने कच्ची सेल (नगद) से संबंधित कागजों को अपनी दुकानों से हटा कर सुरक्षित जगहों पर रखवा दिया। इसके अलावा कई कारोबारियों ने अपने रिकॉर्ड और स्टॉक का मिलान शुरु कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed