फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In the theft case, the woman was tortured in the police station, the condition deteriorated

चोरी मामले में महिला को थाने में किया टार्चर, हालत बिगड़ी

Sun, 22 Aug 2021 11:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the theft case, the woman was tortured in the police station, the condition deteriorated
लुधियाना के रायकोट स्थित अस्पताल में भर्ती महिला का हाल चाल पूछते विधायक जगतार सिंह। - फोटो : LUDHIANA
हलवारा (लुधियाना)। रायकोट के गांव सीलोआणी निवासी एक महिला थाना निहाल सिंह वाला पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला इस समय रायकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती है। जिसके शरीर पर चोट के कई निशान है। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायकोट से विधायक जगतार सिंह पीड़िता का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा देते हुए पंजाब सरकार से तुरंत पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, इस मामले पर थाना निहाल सिंह प्रभारी निर्मलजीत सिंह ने अपना पक्ष रखते कहा कि महिला उन पर झूठे इल्जाम लगा रही है। उसे सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता सतविंदर कौर ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने पति के साथ गांव निहाल सिंह वाला में अपनी ननद को संधारा देने के लिए गई थी। वहां दो दिन रहने के बाद वह घर लौट आए थे। उसके रिश्तेदारों ने उस पर सोने के गहने चोरी करने का मामला थाना निहाल सिंह वाला में दर्ज करवा दिया। उसे पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया फिर घर भेज दिया। 21 अगस्त को वह ग्राम पंचायत सहित कुछ अन्य लोगों को लेकर थाना निहाल सिंह वाला गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने उसके साथ गए लोगों को बाहर बैठा दिया और उससे पूछताछ के बहाने अंदर ले गए। वहां कुछ अन्य पुलिस मुलाजिम मौजूद थे। उससे पूछताछ करने की जगह पुलिस मुलाजिमों ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए और उसे बालों से पकड़कर फर्श पर गिरा दिया। पुलिस मुलाजिमों ने उसके गुप्त अंगों पर लतों से वार किए। लगभग तीन घंटे तक उसके साथ इसी तरह व्यवहार किया गया। जब उसकी हालत कुछ खराब हुई तो उसे लोगों के साथ वापस घर भेज दिया। उसकी हालत को देखते साथ गए लोगों ने उसे रायकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ हुई इस बर्बरता के खिलाफ मानव अधिकार कमीशन और महिला आयोग को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed