फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In the name of sending a relative abroad, raged 55 lakhs

रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर ऐंठ लिए 55 लाख

Fri, 20 May 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
In the name of sending a relative abroad, raged 55 lakhs
लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंटों ने महानगर में भोले भाले लोगों से लाखों रुपये ऐंठने का गोरखधंधा चला रखा है। पहले भी कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से कई ठग ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। थाना दरेसी की पुलिस ने एक ऐसे ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने अपने रिश्तेदार से ही करीब 55 लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली। इतना ही नहीं आरोपी अब घर भी नहीं आता और बाहर ही है। थाना दरेसी की पुलिस ने रिशी नगर निवासी वरुण अरोड़ा की शिकायत पर न्यू शिवपुरी निवासी गोपाल कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना दरेसी के एसएचओ राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि वरुण का भाई विदेश जाकर सेटल होना चाहता था। आरोपी गोपाल कृष्ण उन्हीं का जानने वाला था। वह उनका दूर का रिश्तेदार था। आरोपी ने वरुण को झांसे में लिया कि वह उसके भाई को विदेश भेज सकता है, इसके लिए 55 लाख रुपये लगेंगे। दोनों में सौदा तय हो गया और वरुण ने अपने भाई को विदेश भेजने के लिए आरोपी को पैसे भी दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने पैसे भी नहीं दिए। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस के ईओ विंग द्वारा मामले की जांच की गई तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया। सब इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी घर से फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed