फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   in police station Punch sucide

जमीनी झगड़े में पंच ने थाने में जहर निगला, मौत

Thu, 07 Nov 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Thu, 07 Nov 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
 in police station Punch sucide
गांव आहलुपुर के पूर्व पंच जोगा सिंह की ओर से जमीनी झगड़े को लेकर थाने में आकर सल्फास खाने के बाद उसकी मौत हो गई। जोगा सिंह का अपने भाई और गांव के एक पूर्व सरपंच से झगड़ा चलता आ रहा था।
विज्ञापन


सरदूलगढ़ पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक जोगा सिंह की पत्नी सतिंदर कौर, पुत्री पवन दीप कौर ने बताया कि उनका जमीनी मामले को लेकर पारिवारिक सदस्यों से झगड़ा चलता आ रहा था। इसमें कई बार समझौता होने के बाद देवर स्वर्ण सिंह, सास हरभजन कौर व पूर्व सरपंच उन्हें परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


जोगा सिंह के पुत्र रणजीत सिंह के मुताबिक इस मामले में जोगा सिंह को जलील किया जा रहा था। वे कई बार पुलिस थाने में इंसाफ के लिए गए लेकिन उनकी वहां पर कोई सुनवाई नहीं होती थी। इससे वे काफी परेशान थे। तंग आकर बुधवार रात को जोगा सिंह ने सरदूलगढ़ के थाने में जाकर सल्फास निगल लिया था। वीरवार को सुबह 10 बजे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी पाये जाने पर जवानों पर करेंगे कार्रवाई
एसपी (एच) राजेश्वर सिंह ने बताया कि मृतक जोगा सिंह के पुत्र रणजीत सिंह के बयानों पर सरदूलगढ़ पुलिस ने हरभजन कौर पत्नी बूटा सिंह, हरभजन कौर के पुत्र स्वर्ण सिंह, गांव के पूर्व सरपंच मुख्तयार सिंह वासी आहलुपुर व एक व्यक्ति गुरमंगत सिंह वासी गांव मडगंदा हरियाणा पर मामला दर्ज कर लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed