फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   in jail accused in rape case rang to complaint and harassed her family

जेल से मोबाइल के जरिए दे रहा था धमकियां, समझौते का बना रहा था दबाव

Fri, 04 Jun 2021 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
in jail accused in rape case rang to complaint and harassed her family
लुधियाना। दुष्कर्म के आरोप में विचाराधीन कैदी शिकायतकर्ता व उसके परिवार को सेंट्रल जेल में बैठकर लगातार फोन के जरिए धमकियां दे रहा है। साथ ही केस वापस लेने का दबाव भी बना रहा है। यह मामला पुलिस की जांच में पाया गया कि जिस मोबाइल से पीड़ित परिवार को फोन आ रहे हैं, उसे सेंट्रल जेल में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गोपाल नगर निवासी मनदीप सिंह, शिमलापुरी निवासी दीपू तथा उनके एक अज्ञात साथी पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि उक्त केस क्रीम पुरा बाजार निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया। 2 अप्रैल में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि 2017 से आरोपी मनदीप सिंह का उसके घर में आना जाना था। आरोपी ने डरा धमका कर उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसकी पत्नी ने जब उसे मनदीप सिंह द्वारा किए गए दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

इस पर 23 मई 2020 में थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मगर 26 मार्च से आरोपी अपने मोबाइल से उसके मोबाइल पर अपने साथियों के साथ मिल कर फोन कर रहा है, जिसमें वह जबरदस्ती राजीनामा करने के लिए उसे धमका रहा है। उसकी लोकेशन सेंट्रल जेल और पुनीत नगर इलाके की आ रही है। बख्शीश सिंह ने कहा कि मामले में नामजद आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन पर लाकर पूछताछ की जाएगी। जिस मोबाइल फोन से वह काल कर रहा हैं, उसे भी कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed