{"_id":"694ffa9ff8e39981a9048f65","slug":"in-2025-soldiers-at-the-punjab-border-thwarted-pakistans-nefarious-plans-ludhiana-news-c-59-1-asr1001-115893-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 2025 में पंजाब सीमा पर जवानों ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को किया नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: 2025 में पंजाब सीमा पर जवानों ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को किया नाकाम
विज्ञापन
- पंजाब की पाकिस्तान से लगती 533 किलोमीटर सरहद से बीएसएफ ने 378 ड्रोन बरामद किए
-- -
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की बहादुरी और सतर्कता ने 2025 में पाकिस्तान के कई नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले ने बताया कि बीएसएफ ने गर्मी-सर्दी में लगातार ड्यूटी करते हुए सीमा पार होने वाले घुसपैठियों, ड्रोन, हथियार और नशीले पदार्थों को भारी मात्रा में कब्जे में लिया।
इस वर्ष पंजाब की पाकिस्तान से सटी 533 किलोमीटर लंबी सीमा से बीएसएफ ने 378 ड्रोन, 390.657 किलो हेरोइन, 20.033 किलो आईस ड्रग, 202 हथियार, 3,629 जिंदा कारतूस और 266 मैग्जीन बरामद किए। इसके अलावा जवानों ने 257 भारतीय तस्कर और संदिग्ध, 18 पाकिस्तानी, 4 नेपाली और 3 बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया जबकि 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया गया।
रणनीतियों का नियमित आत्मनिरीक्षण
डॉ. अतुल ने बताया कि बीएसएफ की रणनीतियों का नियमित आत्मनिरीक्षण और उभरती चुनौतियों के अनुसार सुधार इसे और प्रभावी बनाता है। उन्होंने कहा कि 2026 में भी जवान पाकिस्तान को उसके देशविरोधी मंसूबों में सफल नहीं होने देंगे। बीएसएफ की सतत कार्रवाई से पंजाब की सीमा सुरक्षित बनी हुई है और तस्करी एवं घुसपैठ के प्रयासों पर कड़ा नियंत्रण रखा गया है। जवानों की यह प्रतिबद्धता राज्य और देश की सुरक्षा के लिए अहम है।