फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Implementation reservation women Sangrur changes political equation

संगरूर में 50 फीसदी महिला आरक्षण लागू होने से बदले सियासी समीकरण

Sat, 23 Jan 2021 04:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Implementation reservation women Sangrur changes political equation
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। नगर परिषद चुनाव में महिलाओं के लिए पचास फीसदी आरक्षण के चलते इस बार सियासी समीकरण बदल गए हैं। स्थानीय स्तर के इन चुनावों में इस बार नारी शक्ति का बोलबाला देखने को मिलेगा। चुनाव को लेकर महिलाओं ने भी अपनी कमर कस ली है। वहीं, महिला सदस्यों पर दांव खेलने के लिए कई सियासी परिवार तैयार हैं। इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल की पत्नी कोमल कांसल फिर से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। वहीं मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुनीष सोनी की पत्नी दीपिका गोयल और काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष व चेयरपर्सन गीता शर्मा की बहु ने भी चुनाव मैदान में उतरने का फैसला करके सियासत को गरमा दिया है। इसके अलावा कंचन वर्मा, शशी गर्ग और सोनिका शर्मा भी अपनी गतिविधियों को गति दे रही हैं। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दामन बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed