फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   husband murdered wife for dowry

दहेज के लिए पत्नी की हत्या

Fri, 20 Dec 2013 05:21 PM IST
अमर उजाला,मुक्तसर
अमर उजाला,मुक्तसर Updated Fri, 20 Dec 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
husband murdered wife for dowry
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मायके  वालों को बिना बताए संस्कार कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर लिया।
विज्ञापन


मृतका सरस्वती के भाई यूपी के जिला फिरोजाबाद के गांव नसीरपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले उसकी बहन की शादी गांव जराट तहसील शाह जिला आगरा निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए सरस्वती को तंग करने लगा। उसके बाद प्रदीप पंजाब के जिला फिरोजपुर के विधानसभा हलके गुरुहरसहाए में आकर रहने लगा।
विज्ञापन


 वे उसकी बहन को काफी तंग करते थे। राकेश का आरोप है सोलह दिसंबर को प्रदीप ने उन्हें टेलीफोन किया कि सरस्वती की तबीयत काफी खराब है और इसके बाद टेलीफोन काट दिया। थोड़ी देर बाद उसने फिर टेलीफोन किया कि उसकी मौत हो गई और शव यूपी लेकर आ रहा हूं वहीं पर संस्कार करेंगे, लेकिन प्रदीप शव लेकर यूपी नहीं पहुंचा। जब गुरुहरसहाए अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे तो पता चला कि सरस्वती का यहीं पर प्रदीप ने संस्कार कर दिया। इस पर प्रदीप के साथ काफी कहासुनी हुई। फिर थाना गुरुहरसहाए को प्रदीप के खिलाफ राकेश ने शिकायत दी। पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed