फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   hunger strike, parents on strike in ludhiana, strike in ludhiana

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पेरेंट्स की भूख हड़ताल जारी

Sun, 03 Apr 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 03 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
hunger strike, parents on strike in ludhiana, strike in ludhiana
लुधियाना में भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों की ओर से की ओर से फीसों, डेवलपमेंट चार्ज आदि की मनमानी के चलते पेरेंट्स का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूलों की इसी मनमानी के चलते चंडीगढ़ रोड स्थित ग्रीनलैंड स्कूल 32 सेक्टर के बाहर पिछले एक सप्ताह से शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन कर रहे पेरेंट्स अब समराला चौक पर 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पंजाब सरकार और प्रशासन से न्याय न मिलने पर एसोसिएशन के तीन पेरेंट्स दीपक कुमार, संजीव वर्मा और राज गिरी भूख हड़ताल पर बैठे हैं, उन्हें 24 घंटे पूरे हो चुके हैं।

दूसरे दिन भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बंसल, स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के जोनल प्रधान मीतपाल सिंह दुगरी भूख हड़ताल पर बैठे पेरेंट्स का सहयोग देने पहुंचे। उन्होंने पेरेंट्स को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्य रमन शर्मा ने बताया कि स्कूल की ओर से हर साल डेवलपमेंट चार्ज वसूले जाते हैं। डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर प्रत्येक बच्चे से 6100 रुपये वसूले जा रहे हैं और इसकी कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है। इस स्कूल की पांच ब्रांच हैं और हर ब्रांच में छह हजार बच्चे पढ़ते हैं। इस मुताबिक हर साल 18 करोड़ 30 लाख रुपये स्कूल मालिक की ओर से एकत्रित किया जा रहा है। इसलिए इन्कम टैक्स को यह सारा रिकार्ड चैक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में डीसी को मांग पत्र भी सौंपा गया था। मांगे पूरी न होने पर शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे तीन पेरेंट्स भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल पर बैठे पेरेंट्स और उनका सहयोग दे रहे पेरेंट्स ने बताया कि 72 घंटे के भीतर अगर उनकी मांगों को न माना गया तो यह रोष तेज करते हुए मरणव्रत पर बैठेंगे। इस मौके पर राजपाल, गुरमीत सिंह, आशु कपूर, हरपाल सिंह, तरसेम कुमार, विजय कुमार, रमन शर्मा, पूजा, सिमरन, प्रितपाल कौर, शरणजीत सिंह, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र और हरदीप सिंह मौजूद रहे।


डीसी से मीटिंग आज     
पेरेंट्स एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान रजिंदर घई ने बताया कि पिछले दिनों डीसी ने 15 सदस्यीय कमेटी की गठन किया गया था। जो निजी स्कूलों की ओर से की जा रही मनमानी के खिलाफ डीसी को रिपोर्ट पेश करेगी। इसी के चलते डीसी रवि भगत से सोमवार को  दोपहर 12 बजे मीटिंग का समय निश्चित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed