{"_id":"647a213a68a3f22517090596","slug":"huge-quantity-of-cartridges-recovered-from-doraha-canal-khanna-news-c-79-1-spkl1016-28-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दोराहा नहर से भारी मात्रा में कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: दोराहा नहर से भारी मात्रा में कारतूस बरामद
Fri, 02 Jun 2023 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। शुक्रवार की सुबह गोताखोर कुछ सामान की तलाश के लिए गुरथली पुल के पास नहर में उतरे, जहां गोताखोरों को कारतूस से भरा बैग मिला।
गोताखोरों ने इसकी सूचना गुरथली गांव के सरपंच को दी और सरपंच ने मामला पुलिस अधिकारियों के ध्यान में लाया। इसके बाद खन्ना पुलिस के आला अधिकारी एसपीडी प्रज्ञा जैन, डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह, एसएचओ दोराहा विजय कुमार मौके पर पहुंचे।
इस मौके पर बात करते हुए डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह ने बताया कि नहर में मिले बैग से करीब 1000 कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि ये कारतूस 3 नट 3 और एसएलआर रायफल के हैं जो काफी पुराने लग रहे हैं। उधर, कारतूस मिलने वाले स्थान के आसपास के इलाके की भी पुलिस जांच कर रही है, वहीं डीएसपी हरसिमरत सिंह ने कहा कि सरकारी नियमों का पालन करते हुए इन कारतूसों को नष्ट किया जाएगा।