फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   House demolished in anti-drug crackdown, family says no action taken against us

Ludhiana News: नशे के खिलाफ कार्रवाई में गिराया मकान, परिवार बोला- हम पर कोई कार्रवाई नहीं

Mon, 17 Nov 2025 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
House demolished in anti-drug crackdown, family says no action taken against us
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। पंजाब सरकार ने युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत सोमवार को नगर काउंसिल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सात नंबर चुंगी के पास रानी वाला खूह इलाके में नशा तस्कर अजय गिल उर्फ काका का मकान ध्वस्त कर दिया। इस पर काफी विवाद हो गया। परिवार ने दावा किया कि हम पर कोई कार्रवाई नहीं है। मकान पूरी तरह वैध है। काका की बेटी सुमिता ने अदालत में लंबित केस का हवाला देते हुए दस्तावेज भी दिखाए और कहा कि नगर काउंसिल के नोटिस का जवाब दिया जा चुका है। घर लाल लकीर के अंदर आता है। अवैध कब्जा नहीं है। मामला कोर्ट में लंबित है।

कुछ घंटों बाद काउंसिल की टीम दोबारा पहुंची। एटीपी किरण ने स्पष्ट किया कि यह स्टे ऑर्डर नहीं है इसलिए डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर मकान को गिराया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने घर का एक हिस्सा तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान टकराव भी देखने को मिला। थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह के अनुसार अजय गिल उर्फ काका पर एनडीपीएस एक्ट के सात मामले दर्ज हैं। वहीं, परिवार ने बताया कि यह घर उनकी मां कुलदीप कौर ने ताया से खरीदा गया था। इसकी पूरी रजिस्ट्री उनके पास है। नशा तस्करी केस का इस घर से कोई लेना-देना नहीं। हमने पुलिस में दर्ज झूठे केस की शिकायत कोर्ट में की है। इसी कारण हमें धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed