फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Home Minister Amit Shah will addressed public meeting in Ludhiana on February 13

Punjab election 2022: 13 फरवरी को लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा, भाजपा नेताओं ने दरेसी मैदान में डाला डेरा

Fri, 11 Feb 2022 08:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Feb 2022 08:47 PM IST
सार

20 फरवरी को पंजाब में मतदान होगा। इससे पहले सभी दल ताबड़तोड़ चुनाव अभियान में जुटे हैं। 13 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लुधियाना में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will addressed public meeting in Ludhiana on February 13
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में रैली करेंगे। उनसे एक दिन पहले रविवार को (13 फरवरी) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर आएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जिला पटियाला में रैली को संबोधित करने के बाद अमित शाह लुधियाना के ऐतिहासिक दरेसी मैदान में पहुंचेंगे। वह महानगर के भाजपा और गठबंधन के उम्मीदवारों के हक में प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


गृह मंत्री के दौरे की तैयारियां शुरु हो गई हैं। भाजपा नेताओं ने भी दरेसी मैदान में डेरा डाल दिया है। अमित शाह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी दरेसी मैदान में पहुंचेगे। पुलिस ने भी सुरक्षा इंतजाम की तैयारी शुरु कर दी है। बाकी गृह मंत्रालय से भी टीम शनिवार तक महानगर पहुंच जाएगी ताकि उनके हिसाब से गृह मंत्री की सुरक्षा का इंतजाम किया जा सके।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है और अब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब का रुख कर लिया है। पंजाब में इस बार भाजपा अकाली दल से अलग होकर कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। लुधियाना की 14 सीटों में से भाजपा के पास शहर की तीन सीटें है और इसके अलावा खन्ना, गिल, समराला सीट पर भाजपा के और बाकी गठबंधन के उम्मीदवार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने डाला दरेसी मैदान में डेरा
गृह मंत्री अमित शाह को पहले सिर्फ पटियाला में रैली करना था लेकिन अब वह लुधियाना में भी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने दरेसी मैदान में डेरा डाल लिया है। वहीं तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। दरेसी और उसके आस-पास इलाके को पूरी तरह से भगवा रंग में रंग दिया गया है।

इसलिए चुना दरेसी मैदान
दरेसी मैदान शहर के अंदरुनी इलाके में है। यह मैदान काफी पुराना है, जहां का दशहरा मेला काफी प्राचीन है। इससे पहले लाल कृष्ण अडवाणी और कांग्रेस समेत अन्य दलों के बड़े नेता इस मैदान में रैली कर चुके हैं। शहरी एरिया होने के कारण भाजपा शहरी वोटरों को लुभाने के लिए यहां रैली कर रही है। 

क्या कहते है डीसीपी
डीसीपी हेडक्वार्टर का चार्ज संभाले रहे वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि क्या रूट रहेगा और सुरक्षा कैसे होगी, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं कर सकते। मगर दिल्ली से गृह मंत्रालय की टीम शनिवार को लुधियाना पहुंचेगी। बाकी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली से टीम आने के बाद एडवांस सिक्योरिटी लेजल टीम के साथ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर खुद शनिवार को सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। दिल्ली से आई टीम के साथ तय करने के बाद ही सारा रोडमैप बताया जा सकेगा। 

कांग्रेस राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं: माही गिल
बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने कहा कि कांग्रेस के राज में पंजाब में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे उन्हें भी पूरा नहीं किया। अब लोग पंजाब में बदलाव चाहते हैं। माही गिल ने कहा कि फिरोजपुर में भी महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। माही पंजाब में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। शुक्रवार को वह फिरोजपुर पहुंचीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed