Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Holi Festival special train will run from Punjab to UP and Bihar

Festival Special Train: घर जाने की टेंशन खत्म... पंजाब से यूपी और बिहार के लिए Holi स्पेशल ट्रेन शुरू

Thu, 06 Mar 2025 03:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

Holi 2025: होली पर घर जाने की चिंता छोड़ दीजिए। क्योंकि उत्तर रेलवे की तरफ से पंजाब से उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार के लिए फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Holi Festival special train will run from Punjab to UP and Bihar
holi train 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगले सप्ताह होली है। इस बार 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। होली पर लोग अपने-अपने घरों में जाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों ने रेलवे के लिए भी तैयारी कर ली है। होली पर घर जाने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। पंजाब में उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे की तरफ से पंजाब से यूपी और बिहार के लिए फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन (04680) चलाई जाएगी। ये ट्रेन 07 मार्च दिन शुक्रवार को रात 20:10 बजे अमृतसर से चलेगी और रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सहरसा, बनमनखी और पूर्णियां स्टेशन पर रुकते हुए एक दिन बाद सुबह 10.30 बजे बिहार के कटिहार स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से नियमित रूप से चल रही ट्रेनों में भीड़ कम होगी और होली के मौके पर अपने गृह राज्यों को वापस लौटने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

अमृतसर से गोरखपुर के लिए ट्रेन
इसके अलावा चंडीगढ़ से भी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने 6 मार्च से 21 मार्च तक चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, अंबाला कैंट से मऊ के लिए 6 मार्च से 28 मार्च तक और अमृतसर से गोरखपुर के लिए 5 मार्च से 27 मार्च तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। यदि यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है, तो ट्रेनों की अवधि बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

17 घंटे का सफर तय करेगी ट्रेन
चंडीगढ़ गोखपुर स्पेशल ट्रेन 6 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन लगभग 17 घंटे का सफर तय करेगी। वापसी में यह ट्रेन 7 मार्च को गोरखपुर से रात 10:05 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed