फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hindu leaders met the Police Commissioner regarding the matter of sacrilege and theft in the temple

Ludhiana News: मंदिर में बेअदबी व चोरी के मामले में पुलिस कमिश्नर से मिले हिंदू नेता

Sat, 11 Jan 2025 11:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:01 AM IST
विज्ञापन
Hindu leaders met the Police Commissioner regarding the matter of sacrilege and theft in the temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग की बेअदबी और मंदिर से चोरी हुई चालीस किलो चांदी के मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं है। मंदिर में हुई चोरी और बेअदबी के मामले में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने मंदिर कमेटी के सदस्यों को साथ लाकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल से मुलाकात करने पहुंचे। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के मौजूद न होने पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर शुभम अग्रवाल से उनकी मुलाकात हुई। शुभम अग्रवाल को हिंदू संगठनों ने सारी बात बताई और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। हिंदू संगठनों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे, बल्कि अपने संघर्ष को ओर तेज करेंगे।

मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक सच्चर व हिंदू संगठनों के अनुसार पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल से मुलाकात का समय रखा गया था। उनके न होने के कारण शुभम अग्रवाल से मुलाकात हुई है। उन्हें मंदिर में हुई चोरी और भगवान भोलेनाथ के पवित्र शिवलिंग की हुई बेअदबी का रोष जाहिर किया गया। जिस पर शुभम अग्रवाल ने मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों को केस के बारे में अपडेट किया और बताया कि पुलिस ने कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए है। पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिल चुका है। जांच का विषय है इसलिए वह कई पहलुओं पर बात नहीं कर सकते। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद सारे खुलासे किए जाएंगे। हिंदू संगठनों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर मामला जल्द हल न हुआ तो वह संघर्ष को ओर तेज कर पुलिस को जगाएंगे, ताकि आगे से ऐसी वारदातें न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed