फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   help, channi help topper girl in further studies in ludhiana, ludhiana channi

महिमा की आगे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे चन्नी 

Mon, 16 May 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 16 May 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
help, channi help topper girl in further studies in ludhiana, ludhiana channi
लुधियाना में नेता विपक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजों में पहले स्थान पर रहने वाली महिमा नागपाल को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी, हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजों में सूबे में अव्वल महिमा नागपाल से मुलाकात की। विपक्ष के नेता ने महिमा को बधाई दी और उसके परिवार से मंजूरी लेने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उसे गोद लेने का एलान किया।
विज्ञापन


चन्नी ने परिवार को महिमा के बेहतर भविष्य के लिए हर मुमकिन सहायता देने का भरोसा दिया। चन्नी ने कहा कि पूरा पंजाब और देश को महिमा पर गर्व है।

पत्रकारों के साथ बातचीत में चन्नी ने कहा कि लुधियाना शहर सबसे प्रदूषित शहरों में 12वें स्थान पर आया है। चन्नी ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के लिए यह शर्म वाली बात है, जो बीते 10 साल के दौरान औद्योगिक हब लुधियाना को सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल होने से नहीं रोक सका।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल लुधियाना को पंजाब का कैलिफोर्निया कहते थे, लेकिन वास्तविकता इससे परे है। लुधियाना में अपराध का ग्राफ कई गुणा बढ़ चुका है। हर रोज औसतन 5 से 6 कत्ल, चेन खींचने और लूट की वारदात होती हैं। सरकार हालात को संभालने के बजाय आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में उद्योग वापस लाने को वचनबद्ध है। उद्योग विकास की रीढ़ हैं। कांग्रेस अपने मैनिफेस्टो में भी उद्योग हितैषी एजेंडा शामिल करेगी। जो शहर कभी औद्योगिक हब के रूप में जाना जाता था, आज वहां औद्योगिक यूनिट बंद होने की कगार पर हैं या राज्य से बाहर जा रहे हैं। यह सब वर्तमान सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते हो रहा है, जिसके पास राज्य में नए उद्योगों को लाने के लिए कोई नीति नहीं है।


उद्योगों के शिफ्ट होने या बंद होने के चलते बेरोजगारी पैदा हो रही है और परिणामस्वरूप अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर चन्नी के साथ लुधियाना के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed