फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hello... I am speaking PA of CM, get the registry done soon

हैलो! मैं सीएम का पीए बोल रहा हूं... जल्द रजिस्ट्री करवा दो, अधिकारियों पर रौब डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 01:15 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hello... I am speaking PA of CM, get the registry done soon
लुधियाना। हैलो! मैं सीएम का पीए बोल रहा हूं। कुछ लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए भेजा है। इनका काम जल्द करवा दो। इस तरह से फोन कर अधिकारियों पर रौब डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाबी बाग निवासी कर्मजीत सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

खुद को पंजाब के सीएम भगवंत मान का पीए बताकर एक व्यक्ति लोगों की रजिस्ट्रियां करवाता रहा। हैरानी की बात यह है कि आरोपी का फोन जब रजिस्ट्रार नहीं उठाते थे तो वह डीसी दफ्तर के लैंड लाइन पर फोन कर बोलता था, कि उससे बात की जाए। इसके बाद अधिकारी उसे फोन करते और वह काम बता देता था।
विज्ञापन

जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत दी गई और जांच कराई गई। जांच में पता चला कि आरोपी सीएम का पीए नहीं हैं। पुलिस ने पश्चिमी के सब रजिस्ट्रार डॉ. विनय बांस और सब रजिस्ट्रार केंद्रीय में तैनात नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री के लिए भेजने वालों को बताता था सीएम का खास
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले सब रजिस्ट्रार डॉ. विनय बांसल और नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर के पास फोन आते थे। आरोपी खुद को पंजाब के सीएम भगवंत मान का पीए दियोल बताता था। फोन पर बात करते हुए आरोपी कहता था कि वह कुछ लोगों को भेज रहा है और वे सीएम के खास लोग हैं। उनका रजिस्ट्री का काम जल्द करवा कर उन्हें वापस भेज दें। जब अधिकारी अपना फोन नहीं उठाते थे तो आरोपी डीसी दफ्तर के लैंड लाइन पर फोन कर उन्हें बोलता था कि रजिस्ट्री दफ्तर में बैठे अधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहे है। उन्हें तुरंत आदेश करें कि उससे बात की जाए। जब अधिकारियों को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की जांच की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह पहले किन दफ्तरों में ऐसा कर क्या काम करवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed