फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Healthy Women Strong Family fortnight concluded at ESIC Hospital Ludhiana

Ludhiana: ईएसआईसी अस्पताल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' पखवाड़ा संपन्न, तीन हजार से ज्यादा महिलाओं की जांच

Sun, 05 Oct 2025 11:20 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:20 AM IST
सार

लुधियाना के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चला स्वास्थ्य देखभाल पखवाड़ा शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

विज्ञापन
Healthy Women Strong Family fortnight concluded at ESIC Hospital Ludhiana
समापन अवसर पर मेडिकल स्टाफ। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चला स्वास्थ्य देखभाल पखवाड़ा शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रावधान, स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए कुल 26 इन-हाउस शिविर आयोजित किए गए। इनमें 9 विशेष शिविर और 13 औद्योगिक क्षेत्रों के आउटरीच शिविर सहित आयुर्वेद, योग, रक्तदान, दंत व पोषण संबंधी शिविर सामिल थे।

विज्ञापन


इनमें कुल 2034 मरीजों की ब्लड प्रेशर, 2911 मरीजों की एनीमिया और 2165 मरीजों की डायबिटीज स्क्रीनिंग की गई। कैंसर स्क्रीनिंग के अंतर्गत 970 महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, 1344 की मुख कैंसर और 1301 की स्तन कैंसर की जांच की गई। वहीं 8 निक्षय मित्रों ने पंजीकरण कर टीबी मरीजों को 6 माह तक अपनाने और उनके पोषण व उपचार की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रसवपूर्व जांच और टीकाकरण सेवाओं के अलावा महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी भी चलाई गई, जिसमें ईएसआईसी के स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मनोचिकित्सा व दंत रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी।
विज्ञापन


15 दिन तक चले इस पखवाड़े में महिला स्वास्थ्य के कल्याण और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर कुल 18 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गर्भाशय कैंसर की स्क्रीनिंग, स्तन कैंसर के लिए ब्रेस्ट का सेल्फ-एग्जामिनेशन, मासिक धर्म स्वच्छता, टीकाकरण, पोषण और स्तनपान जैसे विषय शामिल थे। ईएसआईसी एमसीएच के डीन प्रोफेसर डॉ. इंदर पवार और उनकी टीम ने शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन, स्टाफ, रोगी व उनके परिजनों को महिला स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए पखवाड़े का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed