{"_id":"ec0ee1e131dd129ddf9b0e23fbd6dc1c","slug":"health-department-had-destroyed-seven-quintals-cheese","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग ने नष्ट कराया साढ़े सात क्विंटल पनीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग ने नष्ट कराया साढ़े सात क्विंटल पनीर
अमर उजाला,लुधियाना
Updated Wed, 23 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। सेहत विभाग की टीमों ने बुधवार को अलग अलग स्थानों से विभिन्न उत्पादों के सात सैंपल लिए। जिला सेहत अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार के निर्देश पर टीम ने खाद्य पदार्थ बेचने वाली इकाइयों के परिसरों पर दबिश दी। टीम ने सभी सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कुछ दिन पहले गांव कुटाला बेट से जाहलो डेयरी से लिया पनीर का सैंपल फे ल हो गया। विभाग की टीम ने मौके पर जब्त साढ़े सात क्विंटल पनीर को नष्ट कर दिया।
इसके अलावा टीमों ने आज ताजपुर रोड पर कई दुकानों पर जांच की और एक डेयरी से दूध का सैंपल लिया। साथ ही फील्ड गंज इलाके में एक हलवाई की दुकान से मिल्क केक एवं रंगदान पेठे का सैंपल लिया। समराला रोड पर एक डेयरी से दूध का सैंपल और हलवाइयों की दुकानों से सोनपापड़ी, रसगुल्ले इत्यादि के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
इन सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। जिला सेहत अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार का कहना है कि मिलावटी मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश के लिए अभियान चलाया गया है। इसी के तहत मिलावटी उत्पादों को नष्ट कराया जा रहा है और ये धंधा करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।