{"_id":"6782bc1ddcc0c42e73038f14","slug":"he-made-his-house-into-an-illegal-liquor-shop-and-used-to-sell-liquor-to-villagers-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-108316-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: घर को बनाया अवैध शराब का ठेका, गांव वालों को बेचता था शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: घर को बनाया अवैध शराब का ठेका, गांव वालों को बेचता था शराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। अपने ही घर को अवैध शराब का ठेका बना कर गांव निवासियों को शराब बेचने वाले एक तस्कर को सिधवां बेट की पुलिस ने पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से 80 बोतलें अवैध शराब की बरामद कर थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह निवासी गांव खोलिया वाला पुल मलासिया बाझन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सिधवां बेट थाने के अधीन पड़ती चौकी गिद्दड़पिंडी के इंचार्ज एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव गिद्दड़पिंडी से गांव मलासिया बाझन की तरफ गश्त पर जा रहे थे इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है, जिसने अपने ही घर को अवैध शराब का ठेका बना कर रखा है इस समय भी आरोपी अपने घर पर बैठ कर शराब बेच रहा है। उन्होंने सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ खोलिया वाला पुल मलासिया बाझन के सामने पीर बाबा घोड़ियां वाले की दरगाह के नजदीक एक घर में छापा मारा तो पुलिस को वहा से प्लास्टिक की केन से 80 बोतल अवैध शराब की बरामद हो गई, लेकिन आरोपी की टांग पर प्लास्टर होने के कारण फरार नही हो सका जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने कहा आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि वह किसी से सस्ते रेट पर शराब खरीद कर अपने घर पर बैठ कर बेच देता है आरोपी पर पहले भी तीन शराब तस्करी के मामले दर्ज है। अब पुलिस उस व्यक्ति का नाम पता करने में जुटी है, जिससे आरोपी शराब खरीद कर बेचता था।