{"_id":"574064f34f1c1be71fac737e","slug":"harsimrat-harsimrat-in-bhatinda-bhatinda-harsimrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक लाभ के लिए हो रहा पंजाब का नाम बदनाम: हरसिमरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक लाभ के लिए हो रहा पंजाब का नाम बदनाम: हरसिमरत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 21 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए नशे के नाम पर जानबूझकर पंजाब को बदनाम न करें। जो बिना किसी आधार के प्रदेश की साख पर उंगली उठाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही लोगों की अदालत में पेश किया जाएगा।
शनिवार को गांव भागू, फूस मंडी और धन सिंह खाना की पंचायतों के साथ दर्शन संगत प्रोग्राम के बाद केंद्रीय मंत्री बादल ने कहा कि राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए पंजाब की नशों के नाम पर की जा रही बदनामी को सहन नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेसी आगु राहुल गांधी ने पंजाब पर नशे का कलंक लगाने के लिए पूरा जोर लगाया था। आम आदमी पाट्री भी अब ऐसा कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ बडे़ स्तर पर मुहिम चलाने से पंजाब ने इस जंग में बहुत अच्छे नतीजे निकाले हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से किए जा रहे झूठे प्रचार का सच लोगों के सामने आ चुका है। सच तो यह है कि पंजाब पुलिस ने गत वर्षों में रिकार्ड तोड़ नशा जब्त कर इन केसों में 80 फीसदी आरोपियों को सजा दिलाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा पैदा नहीं होता। इसका कारोबार सरहद के पार से चलता है। राष्ट्रीय सरहद के साथ लगने के कारण राज्य को ट्रांजिट रूट उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब और पंजाबियों के रक्षक हैं। उन्होंने पंजाब को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाया है।
अकाली भाजपा गठजोड़ की तरफ से नौ वर्षों में पंजाब में करवाए गए बेमिसाल विकास के सामने कोई भी पार्टी टिक नहीं सकेगी। गठजोड़ की विकास के सिर पर लगातार तीसरी बार जीत पक्की है।