{"_id":"579e26cb4f1c1bdc762b8a96","slug":"harsimrat-harsimrat-in-barnala-barnala-harsimrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर दर्ज हैं नौ आपराधिक मामले: हरसिमरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पर दर्ज हैं नौ आपराधिक मामले: हरसिमरत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 31 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर रविवार को बरनाला पहुंचीं। उनके साथ उद्योगपति राजिंदर गुप्ता भी थे।
हरसिमरत कौर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस दौरान नगर काउंसिल के प्रधान संजीव कुमार शोरी महंगाई और काले धन की वापसी संबंधी सवाल पूछने पर भड़क उठे। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल झूठे हैं। उन्होंने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि वह कभी सियासत में नहीं आएंगे। कभी कांग्रेस से समझौता नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने सियासी पार्टी भी बना ली और कांग्रेस से समझौता कर दिल्ली में सरकार भी बनाई।
हरसिमरत ने कहा कि उनके 15 के करीब विधायक भ्रष्टाचार जैसे आपराधिक मामलों में फंस चुके हैं। उनपर भी नौ आपराधिक केस चल रहे हैं। वह हरियाणा जाकर पंजाब का पानी हरियाणा को देने की बात करते हैं और पंजाब आकर पंजाब के लोगों की बात करने लगते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी एसवाईएल के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जबकि उन्होंने एसवाईएल का स्वागत किया था।
उन्होंने काले धन संबंधी पूछे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह, महारानी परनीत कौर व उनके बेटे रणइंदर सिंह का विदेशों में काला धन जमा है। किसान की खुदकुशियों संबंधी बीबी बादल ने कहा कि वह किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए केंद्र में आवाज उठाती रहती हैं और अकाली भाजपा किसानों को राहत देने के लिए अनेकों सहूलियतें प्रदान कर रही हैं। महंगाई की दर जल्दी नीचे लाई जाएगी।