{"_id":"576aba6e4f1c1bd754b47fca","slug":"harsimrat-fdi-is-favourable-says-harsimrat-harsimrat-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी निवेश किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा : हरसिमरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी निवेश किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा : हरसिमरत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा के गांव कोटफता, कोटशमीर और संगत में विभिंन विकास कार्यो के उदघाटन करते केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र की ओर से फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में 100 फीसदी सीधे तौर पर निवेश करने पर नई क्रांति आएगी। इसके साथ ही देश के लाखों किसानों और इस क्षेत्र से जुडे़ लोगों की आर्थिकता बडे़ स्तर पर मजबूत होगी।
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बुधवार को जहां जिले के विभिन्न गांवों में 10 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे। वहीं मुक्कमल प्रोजेक्टों के उद्घाटन भी किए।
इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सीधे विदेशी निवेश के साथ फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में आने वाले दो सालों में रिकार्ड तोड़ निवेश की संभावनाएं बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश किसानों के लिए अहम साबित होगा। पंजाब में स्थापित हो रहे तीन मेगा फूड पार्कों का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग का विश्व स्तरीय ढांचा पूरे देश में स्थापित हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में मेगा फूड पार्कों को स्थापित करने के साथ किसानों की फसलों की मांग बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। एसवाईएल के मामले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से दिए गए बयान पर हरसिमरत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इस पूरे मामले के लिए जिम्मेवार है। कांग्रेस लीडरशिप की अगुवाई में एसवाईएल की शुरुआत को अमल में लाया गया था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से शुरू की विज्ञापन मुहिम के बारे में बादल ने कहा कि केजरीवाल को यह याद करने की जरूरत है कि उन्होंने चुनाव से पहले लोगों के साथ क्या वादे किए थे और अब वह क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ गुमराह पूर्ण विज्ञापन दे रहे हैं।
उन्होंने आप को कांग्रेस की बी टीम बताते हुए कहा कि पंजाब में होने वाले आगामी विस चुनाव में पंजाब के लोग केजरीवाल और आप को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। इस मौके पर उनके साथ विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन के अलावा जिला प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।