फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Haibowal Durgapuri massacre: Nidhi's husband and 11-year-old son revealed many secrets

हैबोवाल दुर्गापुरी हत्याकांड : निधि के पति और 11 वर्षीय बेटे ने खोले कई राज

Tue, 22 Mar 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Haibowal Durgapuri massacre: Nidhi's husband and 11-year-old son revealed many secrets
लुधियाना। हैबोवाल के दुर्गापुरी इलाके में शनिवार को पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल सिमरन सिंह ने गोली मारकर निधि को मौत के घाट उतार दिया था। साउथ अफ्रीका में रहने वाले मृतका के पति अमनदीप सिंह देर रात भारत लौटे। उनके 11 साल के बच्चे ने पिता को कई बातें बताईं।
विज्ञापन

बच्चे ने बताया कि आरोपी मुलाजिम अक्सर उनकी मां के साथ मारपीट करता था। कई बार उन्हें भी पीटा गया था। जब वह किसी को बताने की कोशिश करते थे तो उन्हें हथियार दिखाकर डराया जाता था। निधि के पति अमनदीप सिंह मंगलवार को सिविल अस्पताल में शव लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन

अमनदीप सिंह ने बताया कि वह विदेश में रहते हैं। पहले उनका परिवार रोजगार्डन के पास रहता था। मकान मालिक के साथ बिल को लेकर विवाद होता था। इसके चलते निधि ने हैबोवाल दुर्गापुरी इलाके में घर ढूंढा और बताया कि वह शिफ्ट कर रही है। अमनदीप ने बताया कि वह रोज घर पर वीडियो कॉल करते थे। उन्हें सिमरन उर्फ अनमोल के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘न भागता तो मुझे भी मार देता गोली’
बच्चे ने बताया कि वह और उसकी बहन जहां भी अपनी मां के साथ जाते तो आरोपी बाइक पर उनके पीछे आता था। अगर कहीं घूमने जाते तो उसके साथ एक लड़के को उनके साथ भेजा जाता था। जब वे मां से सिमरन के बारे में पूछते थे तो बताया जाता था कि वह उनका चाचा है। वह कुछ दिन से फरीदाबाद में ननिहाल जाना चाहते थे, लेकिन आरोपी उन्हें जाने नहीं दे रहा था। इस बात पर उस दिन भी विवाद हुआ। बच्चे ने बताया कि उनकी मां ने उसे छत पर कपड़े उतारने के लिए भेज दिया। इस दौरान सिमरन ने मां को गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली। जब वह नीचे आया तो सिमरन ने उसे भी गोली मारनी चाही, लेकिन वह समय रहते भाग गया। अगर वह नहीं भागता तो उस भी गोली मार दी जाती।
पिता को फोन कर कहा- मां को गोली मार दी, वह सिमरन को मार डालेगा
अमनदीप ने बताया कि निधि की हत्या होते ही उनके बेटे ने उन्हें फोन किया। उसने कहा कि मां को गोली मार दी है। जब उन्होंने अपने दोस्त को वहां भेजा तो निधि की मौत का पता चला। अमनदीप ने बताया कि बेटे ने फोन कर कहा था कि सिमरन उर्फ अनमोल ने मां को गोली दी है और अब वह उसे मार देगा।

कोट्....
अभी आरोपी आईसीयू में है। हालत गंभीर होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। वह हथियार कैसे ले गया था, इसका उसके ठीक होने के बाद ही चल पाएगा। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हथियार किसके नाम पर अलॉट था। - हरप्रीत सिंह, एसएचओ, थाना हैबोवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed