{"_id":"608a96368ebc3ebf8277ca18","slug":"gunman-of-lok-insaaf-party-chief-simarjit-singh-bains-died-due-to-shooting-under-suspicious-circumstances-ludhiana-news-pkl4118142114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस के गनमैन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस के गनमैन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ बतौर गनमैन तैनात एएसआई सेवा सिंह की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एएसआई सेवा सिंह को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब गोली लगी, आवाज सुनते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने कमरे में खून से लथपथ सेवा सिंह को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना शिमलापुरी के साथ-साथ चौकी बसंत पार्क के इंचार्ज एएसआई गुरबक्शीश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि सेवा सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई तैनात था। वह पिछले काफी समय से लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ बतौर गनमैन तैनात था। दो दिन से वह छुट्टी पर चल रहा था और वीरवार को ही उसने ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।
वीरवार की सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए तैयार हुआ और अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ करने लगा। इसी दौरान रिवाल्वर से गोली चल गई और जो सीधे उसके सीने के पास जा लगी। इससे वह बुरी तरह से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिवार वाले गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे तो अंदर सेवा सिंह को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए। जब तक वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।