फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   guest faculty, lecturer, protest, announcement

सद्भावना रैलियां के विरोध का एलान

Fri, 27 Nov 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा Updated Fri, 27 Nov 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
guest faculty, lecturer, protest, announcement
सरकारी नेहरू कॉलेज में लंबे समय से पीटीए फंड में से वेतन के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। इन लेक्चररों ने आने वाले दिनों में सरकार को घेरने और पंजाब में हो रही अकाली दल की सद्भावना रैलियों में खलल डालने का एलान किया है। उनका कहना है कि उच्च शिक्षा हासिल कर वे मामूली और बच्चों के पीटीए फंड पर सरकारी काम करने में लगे हुए हैं। गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर यूनियन के अध्यक्ष अंबेश भारद्वाज, प्रो. रविंदर सिंह, बिक्करजीत सिंह साधूवाला, कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि राज्य भर में करीब 1 हजार गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर मंजूर आसामियों पर काम कर रहे हैं। लेकिन उनको सिर्फ 10 हजार रुपये वेतन पीटीए फंड में से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेगुलर लेक्चरर 1 लाख, पार्टटाइम 45 हजार, ठेका भर्ती 40 हजार, सेल्फ फाइनेंस लेक्चरर 15 से 20 हजार वेतन ले रहे हैं। वहीं गेस्ट फैकल्टी 10 से 13 हजार लेकर विद्यार्थियों को पढ़ाने, पेपरों में ड्यूटी देने व सरकारी शिक्षा का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया के मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा व अन्य की ओर से भरोसा दिलाए जाने के बाद भी सरकार उनकी सार नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं की ड्यूटी का भी बायकाट करेंगे। इस दौरान प्रो. अमनदीप सिंह, अजमीत कौर, बलजीत सिंह, धर्मेंद्र पाल, लोकेश गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed