फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Grandson attacked old man with sharp weapon for intoxication

Ludhiana News: बुजुर्ग पर नशे के लिए पोते ने किया तेजधार हथियार से हमला

Sat, 03 Jun 2023 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 03 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Grandson attacked old man with sharp weapon for intoxication
एक ने बेटे पर नशे के लिए घर का सामान बेचने और चोरियां करने का किया खुलासा
विज्ञापन

बैठक में कहानियां सुन शर्मसार हुई पुलिस ने मामला दर्ज करने के दिए आदेश
कंवरपाल
हलवारा। एक तरफ जिला ग्रामीण पुलिस लुधियाना के अधिकारी नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेलों में डालने और ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा माफिया की रीढ़ तोड़ भारी मात्रा में नशा बरामद करने के दावे करते अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं, आम लोग इस समस्या से इतने दुखी हैं कि पुलिस बैठकों में ही सबके सामने अपने बच्चों द्वारा चिट्टे के लिए रुपये न देने के चलते दिए घाव दिखाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं।
पुलिस अपनी उपलब्धियां गिना रही है और जनता उसे आइना दिखा रही है। डीजीपी गौरव यादव के आदेश पर हलवारा में नशे के पीड़ित परिवारों पर इसका इम्पैक्ट जानने पहुंची जिला ग्रामीण पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीम को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जरनैल सिंह ने रोते हुए बताया कि बेटे की मौत हो चुकी है और दोनों पोते चिट्टे की चपेट में आकर घर का सारा सामान बेचते चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी (एच) मनविंदरवीर सिंह और डीएसपी दाखा जसबिंदर सिंह खैरा को तेजधार हथियार से शरीर पर हुए ताजा घाव दिखाते हुए बताया कि चिट्टे के लिए रुपये न देने के कारण दोनों पोतों ने उस पर हमला कर दिया। पोतों ने बीच बचाव करने आए उनके छोटे बेटे अपने चाचा सरबजीत सिंह का भी सिर फाड़ डाला। उधर, गांव के ही सरबजीत सिंह ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा चिट्टे की तलब मिटाने को अब गांव में ही चोरियां करने लगा है। बेटे ने शुक्रवार रात किसी के घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया और पकड़ा गया। उसने माफी मांग कर बेटे पर कानूनी कार्रवाई से बचाया। बेटे के चिट्टे की लत से आए दिन शर्मिंदा होना पड़ता है। उनके पास न तो बेटे की नशे की लत पूरी करने का पैसा है और न ही इलाज का। हलवारा वासियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि अब तो गली मोहल्लों में सरेआम चिट्टा बिक रहा है। डीएसपी दाखा जसबिंदर सिंह खैरा ने थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह को बुजुर्ग जरनैल सिंह और सरबजीत सिंह की मेडिकल जांच करवाने और एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर जरनैल सिंह के दोनों पोतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने दूसरे शिकायतकर्ता सरबजीत सिंह के बेटे को नशा छुड़ाने वाले केंद्र में भर्ती करवाने का भी भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार को महिला तस्कर कौशल्या कौर उर्फ शल्लो वासी गांव खुरशैदपुरा सिधवां बेट से 258 ग्राम हेरोइन इलेक्ट्रॉनिक कांटा और प्लास्टिक के लिफाफे बरामद कर गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर जगराज सिंह वासी संगतपुरा ढैपई को 11 पेटी नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करके उसकी कार को भी जब्त कर लिया गया है।
सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह सिधवां बेट रोड के समीप जगरांव बिजली बोर्ड पर पुलिस पार्टी के साथ तलाशी अभियान चला रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि कौशल्या कौर रामगढ़ के बस अड्डे पर हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सुखविंदर सिंह ने तुरंत पुलिस पार्टी के साथ सिधवां बेट मेन रोड पर स्थित रामगढ़ बस अड्डे की घेराबंदी करके कौशल्या कौर को हिरासत में लेकर उसका पर्स चेक किया। पर्स में से 258 ग्राम हेरोइन, वजन करने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा और प्लास्टिक के खाली लिफाफे बरामद हो गए। वहीं गालिब कलां चौकी इंचार्ज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने चूडचक्क गांव से जीटी रोड नानकसर की तरफ कार में आ रहे शराब तस्कर जगराज सिंह को रोक कर तलाशी ली तो उसमें 11 पेटी नाजायज शराब बरामद की गई। इसमें 84 बोतल मार्का रॉयल स्टैग (7 पेटी), 24 बोतल मोटा संतरा (2 पेटी), 24 बोतल सौंफिया (2 पेटी) शामिल है। आरोपी की कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

गांव ढट्ट पहुंचे एसपी (एच) मनविंदरवीर सिंह और डीएसपी जसबिंदर सिंह खैरा को गांव की पंचायत ने भरोसा दिया कि उनका गांव पूरी तरह नशा मुक्त होने की कगार पर है। आने वाले दो हफ्तों के भीतर पंचायत लिखित तौर पर देगी कि गांव नशा मुक्त है और एक भी नौजवान नशा सेवन करने या बेचने में लिप्त नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी लगाने, बाहरी लोगों की फोटो खींचने और उनके वाहनों की वाहन एप के जरिये वेरिफिकेशन करने, ठीकरी पहरे लगाने, नशे की चपेट में आए युवाओं को डी-एडिक्शन सेंटर दाखिल करने की अपील की है। एसपी मनविंदरवीर सिंह और डीएसपी जसबिंदर सिंह खैरा के साथ थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह और चौकी इंचार्ज हमीर सिंह मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed