फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grandma poured two-year-old girl's hand into boiling oil

लुधियानाः दादी ने दो साल की बच्ची का हाथ खौलते तेल में डाला, पहले भी की थी मारने की कोशिश

Sun, 15 Mar 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Grandma poured two-year-old girl's hand into boiling oil
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के लुधियाना जिले में राहोंरोड की पंचशील कालोनी में एक दादी ने अपनी दो साल की पोती को जान से मारने नीयत से उसका हाथ खौलते हुए तेल में डाल दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर बच्ची की मां वहां पहुंची और उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बहू संगीता की शिकायत पर सास दर्शना रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दीपक के साथ हुई थी। दो साल पहले उनके घर बेटी ने जन्म लिया था। उसकी सास दाई का काम करती थी। वह उसे अक्सर कहती थी कि उसे पोता ही गोद में खिलाना है। जब बेटी पैदा हुई तो वह उसे ताने देने लगी थी। आरोपी दर्शना रानी अक्सर मासूम की जान के पीछे पड़ी रहती थी। अक्तूबर 2018 में आरोपी ने बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन


संगीता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्ची को छुड़वाया। कुछ दिनों से दर्शना रानी संगीता को बोल रही थी कि वह बच्ची को बेच दे ताकि कुछ पैसे मिल जाए और यह यहां से चली जाए। संगीता बच्ची को बेचना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। 11 मार्च की शाम को संगीता का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से दर्शना ने संगीता के साथ मारपीट की और बच्ची को उठाकर रसोई में ले गई। वहां संगीता खाना बनाने की तैयारी कर रही ती और कढ़ाई में तेल डाला हुआ था। उसी खौलते हुए तेल में आरोपी ने बच्ची का हाथ डाल दिया। किसी तरह से बच्ची को छुड़वाकर संगीता उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई रेशम कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed