फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Granddaughter soot on the face and head of the officer of Food Supply Department posted in Muktsar

मुक्तसर में तैनात फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी के चेहरे और सिर पर पोती कालिख

Tue, 12 Apr 2022 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Granddaughter soot on the face and head of the officer of Food Supply Department posted in Muktsar
बठिंडा। मुक्तसर में तैनात फूड सप्लाई विभाग के एक अधिकारी के चेहरे पर मंगलवार को कालिख पोत दी। कालिख पोतने वालों ने उसको बठिंडा के एसएसपी कार्यालय के समीप पार्क में घेर लिया और कालिख पोती। कालिख पोतने वाले इसी अधिकारी के विभाग से बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद गुरजंट सिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि वह अधिकारी उसके नाम पर विजिलेंस के पास झूठी शिकायत कर रहा था।
विज्ञापन

गुरजंट सिंह ने बताया कि मुक्तसर फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी ने कुछ कर्मियों के खिलाफ 30 मार्च को उसके नाम से एक शिकायत की थी। जिसके बाद जब विजिलेंस ने उसको बुलाया तो वो अपने नाम वाली शिकायत देखकर हैरान हो गया, क्योंकि उक्त शिकायत उसने की ही नहीं थी।
विज्ञापन

गुरजंट ने बताया कि जैसे ही उक्त मामला ध्यान में आया तो शिकायत करने वाले को ढूंढना शुरू कर दिया था। बीते दिनों मुझे पता चला कि मेरे नाम पर विजिलेंस को शिकायत करने वाला फूड सप्लाई विभाग मुक्तसर का अधिकारी है। जिसके बाद वो अधिकारी मंगलवार को एक शिकायत के संबंध में बठिंडा पहुंचा तो वह और जिन लोगों के खिलाफ शिकायत थी, वो भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरजंट ने बताया कि इसी दौरान वो सब लोग उक्त अधिकारी को लेकर एक पार्क में बातचीत करने लगे। इसी दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों ने उक्त अधिकारी के चेहरे और सिर पर कालिख पोत दी और मौके से फरार हो गए। गुरजंट ने बताया कि उक्त घटना के बाद उसने अपनी तरफ से एक शिकायत एसएसपी बठिंडा को भी लिखी है।

इस मामले में कोई भी पुलिस और फूड सप्लाई विभाग का अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। जब दोनों विभागों के अधिकारियों को फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed