फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Government of India should start flights from Halwara soon: Dr. Amar Singh

भारत सरकार जल्द हलवारा से उड़ानें शुरू करे : डॉ. अमर सिंह

Tue, 02 Jul 2024 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 02 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Government of India should start flights from Halwara soon: Dr. Amar Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। श्री फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ. अमर सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर लुधियाना के एतिआणा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय सिविल हवाई अड्डा हलवारा से जल्द उड़ानें शुरू करने की मांग की। सांसद डॉ. अमर सिंह ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य पूरा होते ही परिचालन शुरू करने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नायडू को हलवारा एयरपोर्ट परियोजना के इतिहास के बारे में जानकारी दी, जिसे जब 2018 में कांग्रेस सरकार ने मंजूरी दी थी। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से हलवारा में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना पर विचार करने और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इसे बनाने का अनुरोध किया था। 2019 में पंजाब में कांग्रेस सरकार के रहते प्रोजेक्ट की शुरुआत करके इसकी संपर्क सड़कें और चारदीवारी का काम 2021 में पूरा कर दिया गया था। अस्थायी हवाई अड्डे के टर्मिनल का निर्माण कार्य जनवरी 2022 में शुरू किया गया था। हालांकि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद ने 2022 का अधिकांश समय बर्बाद कर दिया गया और काम रोक दिया। आप सरकार ने परियोजना के लिए भुगतान रोक दिया गया और निर्माण पूरा होने में देरी होती गई।
विज्ञापन

डॉ. अमर सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर वह पिछली भाजपा सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष आक्रामक ढंग से उठाने के बाद ही 2023 में इस एयरपोर्ट का काम फिर से शुरू हो पाया था। तब भारत सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र लिख परियोजना का काम अपने हाथ में लेने की पेशकश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. अमर सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा है कि इस एयरपोर्ट का काम जल्द पूरा होना आवश्यक है। इसकी एयरपोर्ट की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पंजाब के लिए अपार संभावनाएं हैं। केंद्रीय मंत्री नायडू ने वादा किया कि वह पंजाब की इस महत्वकांशी परियोजना को शीघ्र पूरा करने और हलवारा हवाई अड्डे से जल्द से जल्द उड़ानें शुरू करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
- फोटो संख्या---2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed