फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Girl make video with weapons and upload on social media then apologised

Ludhiana: पहले हथियारों के साथ और फिर थाने के अंदर जाते बनाई रील, पुलिस ने की पूछताछ तो मांगी माफी

Thu, 20 Jun 2024 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

अपने माफीनामे में युवती ने कहा कि उसका नाम तनु है। तनु ऑफिशियल नाम से उसका इंस्टाग्राम पर पेज है। लड़की ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ हैबोवाल थाना में कंप्लेंट लिखवाने आई थी। इसी दौरान उसने एक वीडियो बनाकर अपने पेज पर अपलोड की।

विज्ञापन
Girl make video with weapons and upload on social media then apologised
वीडियो बनाने वाली लड़की - फोटो : X @PunjabPoliceInd

विस्तार

हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर पुलिस की तरफ से पूर्ण तौर पर पाबंदी है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग लाइक्स के चक्कर में ऐसे वीडियो अपलोड करते हैं। 
विज्ञापन


लुधियाना की एक युवती ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की थी। पहले उसने हथियार के साथ वीडियो बनाई और उसके बाद थाना हैबोवाल में जाते समय वीडियो बनाई। वीडियो तो बनाई ही साथ ही उस पर गाना लगा दिया कि बिंदी जोहल बांगूं फिरदा मैं एयरपोटा ते, कम नित दा ही हुंदा ए कचहरी कोटा ते, होण नहीं ओ देंदा मैंनू अंदर वकील, खास मेरा रहंदा जालंधर वकील। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इस वीडियो के जरिए युवती का पता लगाया और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसके बाद उसने पुलिस विभाग से माफी मांगी। पुलिस ने उक्त युवती की वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवती द्वारा एक छत पर खड़े होकर तेजधार हथियार से अपने वीडियो बनाने के बाद रात के समय थाने में जाते हुए वीडियो बनाई थी और अपलोड कर दी थी। जिसके बाद ये रील तेजी से वायरल हुई। थाने की रील वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू की गई। इसके बाद पुलिस उस लड़की तक पहुंची जिसने रील बनाई थी। उससे जब पुलिस कर्मचारियों ने रील बनाने की वजह पूछी तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। मामला पुलिस के सीनियर अधिकारियों के ध्यान में आया। इसके बाद युवती ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर के सोशल मीडिया पेज पर थाने में और हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर डाली रील के लिए माफी मांगी। 


युवती ने कहा कि उसका नाम तनु है। तनु ऑफिशियल नाम से उसका इंस्टाग्राम पर पेज है। लड़की ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ हैबोवाल थाना में कंप्लेंट लिखवाने आई थी। इसी दौरान उसने एक वीडियो बनाकर अपने पेज पर अपलोड की। इससे पहले एक वीडियो हथियार के साथ थी। दोनों वीडियो काफी वायरल हुई, जो मेरी गलती थी। आगे से कभी ऐसी वीडियो नहीं बनाऊंगी। जिससे किसी को एतराज हो। लुधियाना पुलिस कमिश्नर के पेज पर लड़की की वीडियो शेयर की गई है। उसमें पुलिस ने दिखाया कि पहले युवती ने किस तरह रील बनाई, लेकिन जब उसे वेरिफाई किया गया तो फिर उससे कैसे माफी मंगवाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed