फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Petrol Pump Closed Today Latest News Update: Punjab Petroleum Dealers Association strike starts from today

Punjab Petrol Pump: दिन में ही कर लें गाड़ियों में ईंधन की व्यवस्था, पंजाब में शाम सात बजे के बाद नहीं मिलेगा तेल

Sun, 07 Nov 2021 10:03 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 10:03 AM IST
सार

पंजाब में पेट्रोल पंपों की आंशिक हड़ताल आज से शुरू होगी। शाम सात बजे के बाद किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। सुबह पांच बजे के बाद लोग फिर पेट्रोल व डीजल अपने वाहनों पर भरवा सकते हैं। यह हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी। 22 नवंबर को पूर्ण हड़ताल रहेगी। 

विज्ञापन
Punjab Petrol Pump Closed Today Latest News Update: Punjab Petroleum Dealers Association strike starts from today
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आपके पास वाहन है तो ईंधन की व्यवस्था दिन में ही कर लें, क्योंकि पंजाब में शाम सात बजे के बाद आपको पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। वजह है पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल।

विज्ञापन


यह हड़ताल आज यानि रविवार से शुरू हो जाएगी। पंजाब भर में पेट्रोल और डीजल सुबह पांच से शाम सात बजे तक ही मिलेगा। इसके बाद चाहे कितनी इमरजेंसी क्यों न हो, किसी को तेल नहीं मिलेगा। एसोसिएशन की हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


22 नवंबर को दिनभर पंजाब के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सरकार ने फिर भी पेट्रोल मालिकों की मांगों को नहीं माना तो पंप मालिक 22 नवंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक बीते लंबे समय से केंद्र और पंजाब सरकार से तेल की कीमतों को कम करने की मांग कर रहे थे। दूसरी सबसे बड़ी मांग थी कि उनका कमीशन बढ़ाया जाए। तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन उनका कमीशन सरकार नहीं बढ़ा रही।

इन दो मुद्दों को लेकर 24 अक्तूबर को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसोसिएशन ने आंशिक हड़ताल का एलान कर दिया था। इस घोषणा के बावजूद एसोसिएशन के साथ सरकार ने कोई बातचीत नहीं की है। सात नवंबर से आंशिक हड़ताल शुरू हो गई है।

केंद्र सरकार ने दिवाली से पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने अब तक वैट कम नहीं किया है। इससे पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा रहा है।


हिमाचल, चंडीगढ़ में पंजाब के मुकाबले 10 रुपये तेल के दाम कम होने की वजह से ट्रांसपोर्टर और आम लोग चंडीगढ़ का रुख कर रहे हैं। इसकी वजह से पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों की करीब 25 फीसदी सेल गिर चुकी है, जबकि सीमा से सटे पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed