फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Get into the officer field to know the public's problem: Brahm Mohindra

जनता की समस्या जानने को अफसर फील्ड में उतरें: ब्रह्म मोहिंदरा

Thu, 13 Feb 2020 10:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Get into the officer field to know the public's problem: Brahm Mohindra
अगर अफसर आम लोगों की समस्या को सच में हल करना चाहते हैं, तो उन्हें दफ्तर छोड़कर फील्ड में उतरना होगा। अधिकारियों को चाहिए कि सरकार की तरफ से आम लोगों की दी जाने वाली सुविधाओं को उन तक पहुंचाने का प्रयास करें। यह विचार निकाय विभाग मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने व्यक्त किए। वह वीरवार को लुधियाना में जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि अफसरों की लापरवाही के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाता है, जिसका नतीजा यह होता है कि लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता है। लोगों की शिकायत हल करने के लिए अब हर माह जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक होगी। इसमें सभी अधिकारी लिखित शिकायत लेकर आएंगे और उन्हें मौके पर संबंधित अधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि आम जनता को कोई भी शिकायत है, तो वह संबंधित अधिकारी को लिखित में दें, ताकी किसी समस्या का हल नहीं होने पर संबंधित अधिकारी से पूछा जा सके। अधिकारी सरकारी योजनाओं का फायदा आम जनता तक पहुंचाने के लिए मेहनत के साथ काम करें, ताकि सुविधाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए। प्रशासन किसी भी सरकार का अहम अंग होते हैं, सरकार अपनी योजनाओं को इनके माध्यम से आम जनता तक पहुंचाती है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बनती है। वही इस कमेटी के जितने भी सदस्य हैं, उनके ध्यान में अगर कोई समस्या है, तो वह उसे लिखित लेकर आएं। ताकी बैठक में उसे संबंधित अधिकारी को दूर करने के लिए कहा जा सके। अगली बैठक में उस समय का हल संबंधित अधिकारी कर सका या नहीं। उससे सीधा पूछा जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी प्रदीप अग्रवाल, मेयर बलकार संधू, विधायक सुरिंदर डाबर, अमरीक सिंह ढिल्लों, गुरकिरत सिंह कोटली, संजय तलवार, सर्वजीत कौर माणूके, निगम कमिश्नर केपी बराड़, गलाडा प्रमुख प्रशासक परमिंदर सिंह गिल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed