फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Jindi escaped after his car stopped by CIA One in Ludhiana

Ludhiana: नाकाबंदी के दौरान रोकी कार में था गैंगस्टर जिंदी, पुलिस ने टायर पर मारी गोली, फरार होने में कामयाब

Fri, 28 Oct 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 04:54 PM IST
सार

गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी ने टिब्बा रोड इलाके में कुछ समय पहले गोलियां चलाई थी और उसकी एक गुट के साथ मारपीट हुई थी। वह पुलिस को काफी समय से वांछित है।

विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना में जालंधर बाईपास के पास सब्जी मंडी चौक में सीआईए वन की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक कार रोकी गई। कार में गैंगस्टर जिंदी सवार था। जब मुलाजिमों ने उसे घेरा तो आरोपी ने ड्राइवर को बोल कर कार मुलाजिमों के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह से मुलाजिमों ने अपनी जान बचाई और कार को रोकने के लिए टायर पर फायर कर दिया। 

विज्ञापन


गोली टायर पर नहीं लगी तो आरोपी गाड़ी जालंधर बाइपास की तरफ भगाने में कामयाब हो गया। उन्होंने कार इतनी तेजी से भगाई कि चंद मिनटों में ही पुलिस की आंखों से ओझल हो गया। सीआईए वन में तैनात एएसआई अवतार सिंह की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस जिंदी को टिब्बा रोड इलाके में चली एक गोली के मामले में गिरफ्तार करना चाहती थी। मगर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन


गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी ने टिब्बा रोड इलाके में कुछ समय पहले गोलियां चलाई थी और उसकी एक गुट के साथ मारपीट हुई थी। वह पुलिस को काफी समय से वांछित है। सीआईए वन की टीम को सूचना मिली थी कि जिंदी जालंधर बाइपास के पास घूम रहा है। वह पेट्रोल पंप के पास है। पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने स्विफ्ट कार को रोका तो कंडक्टर साइड पर बैठे आरोपी जिंदी ने ड्राइवर को बोल कर कार ही मुलाजिमों पर चढ़ाने के लिए बोल दिया। इसी दौरान मुलाजिमों ने तो अपनी जान बचा ली, लेकिन उसे रोकने के लिए 9 एमएम की पिस्तौल से टायर पर गोली भी मारने की कोशिश की, लेकिन जिंदी फरार होने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को घेरने के लिए टीम जालंधर बाइपास तक गई थी, लेकिन आरोपी ने कार इतनी तेजी से भगाई कि कुछ ही समय में वह पुलिस की आंखों से दूर हो गया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है ताकि पता चल सके कि वह किस तरफ गया है। पुलिस की टीमें लगातार जिंदी की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही जिंदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed