फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gang that extorts huge amount of money from people through cyber crime exposed

Ludhiana News: साइबर क्राइम के जरिये लोगों से मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 11 Jan 2025 11:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 11 Jan 2025 11:56 AM IST
विज्ञापन
Gang that extorts huge amount of money from people through cyber crime exposed
सिरसा का किंगपिन प्रगट पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

18 नवंबर को कर्मचारी के खाते में पांच लाख डालकर अगले ही दिन निकलवाई राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। तीन दिन पहले तेलंगाना पुलिस की ओर से डिस्पोजल रोड पर बीएसएनएल फाइबर का काम करने वाले शास्त्री नगर निवासी राहुल शर्मा को डिजिटल अरेस्ट व साइबर ठगी के लिए डाली गई गिरफ्तारी के बाद इस मामले की परतें रोजाना धीरे-धीरे खुल रही हैं। शहर में एक के बाद एक कई ऐसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिनके खातो में आका की ओर से ठगी की राशि डलवाकर बाद में खाते फ्रीज करवाए गए हैं।
तेलंगाना पुलिस ने अभी तक जगरांव से सिर्फ राहुल शर्मा को ही काबू किया है परंतु पुलिस सूत्रों की मानें ताे राहुल शर्मा के खाते में पांच लाख से ज्यादा की राशि डालने वाला हरियाणा के सिरसा का प्रगट सिंह ही सारे काम का किंगपिन है। यदि वह पुलिस के हाथ आया तो करोड़ों की इस ठगी का सारा भेद खुल सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को की गई पड़ताल में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। लुधियाना मोगा रोड पर रैड वेड सिनेमा के पास मौजूद एक निजी बैंक में जहां कई आका के परिवार के सदस्यों के खाते तक फ्रीज करवाए हुए हैं वहीं, राहुल की दुकान पर काम करते उसके कर्मचारी के खाते में भी पांच लाख की एक एंट्री आका की ओर से डलवाए जाने की बात सामने आई है। 18 नवंबर को पांच लाख डाले गए और डालने के अगले ही दिन रुपये निकलवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पांच लाख की एंट्री के संबंध में डीएसपी तेलंगाना डीवी रैड्डी को फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु रास्ते में होने के चलते उनका नंबर आउट ऑफ कवरेज एरिया ही आता रहा। तेलंगाना में हुई 22 लाख की साइबर ठगी के बाद कुल चार बैंक खातों में ठगी की सारी राशि डाली गई थी जिसमें एक बड़ी एंट्री हरियाणा के सिरसा के प्रगट सिंह के अकाउंट में आई थी। प्रगट ने ही जगरांव के आका के कहने पर पांच लाख की राशि राहुल शर्मा के अकाउंट में ट्रांसफर की थी। इसके बाद राहुल शर्मा पर वहां पर मामला दर्ज किया गया। बार-बार मीडिया कर्मियों की ओर से कोर्ट में राहुल शर्मा से उसके आका का नाम पूछा गया परंतु उसने अपना मुंह नहीं खोला। वह यही कहता रहा कि उसके पास जो प्रगट सिंह का आधार कार्ड था वो उसने तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed