फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gang that extorted lakhs of rupees by blackmailing women exposed

Ludhiana News: महिलाओं के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 17 Sep 2024 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 17 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gang that extorted lakhs of rupees by blackmailing women exposed
थाना कोटफत्ता की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के सेवा ग्रंथी समेत दो को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


मानसा शहर की कुछ महिलाओं के साथ मिलकर बनाया था गिरोह, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। थाना कोटफत्ता पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो महिलाओं का इस्तेमाल कर लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठ रहा था। थाना कोटफत्ता के एसएचओ करमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गिरोह में शामिल मानसा की कुछ महिलाओं की तलाश करते हुए गुरुद्वारा साहिब के सेवामुक्त ग्रंथी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
यह गिरोह अब तक कोटफत्ता क्षेत्र के कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। हालांकि इस गैंग के पीड़ित बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन अब एक पीड़ित ने सामने आकर पुलिस को जानकारी दी है। कुछ दिन पहले बठिंडा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक गिरोह को गिरफ्तार किया था, जो महिलाओं की मदद से लोगों से लाखों रुपये की उगाही कर रहा था।
विज्ञापन

थाना कोटफत्ता के इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि गांव कोटभारा के 65 वर्षीय शिंदर सिंह ने बयान में बताया कि करीब पांच साल पहले उनके गांव के गुरुद्वारा साहिब में कुलदीप सिंह निवासी गांव भागीबंदर को ग्रंथी सेवा के तौर पर रखा गया था। उक्त ग्रंथी करीब छह माह से गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहा था, लेकिन उसके व्यवहार व आचरण के कारण कुछ लोगों ने उसे गुरुद्वारा साहिब से वापस भेज दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त ग्रंथी ने गांव कोटभारा के बलजीत सिंह के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। उसने बलजीत सिंह से गांव के कुछ लोगों के नंबर लिए और महिलाओं से गांव के लोगों को फोन कराना शुरू कर दिया और उनमें से कुछ को फोन कर उनके अश्लील वीडियो तैयार कर लिए, जिसके बाद ब्लैकमेलिंग का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्ति बलजीत सिंह के माध्यम से उसे भी बहला-फुसलाकर मानसा ले गया, जहां उसने उसकी गलत महिलाओं के साथ वीडियो बना ली। इसी तरह उक्त गिरोह ने करीब चार माह पहले गांव कोटभारा के नरिंदर सिंह से भी तीन लाख रुपये वसूले थे। उक्त व्यक्ति को महिलाओं से कॉल करवाकर भी झांसे में लिया गया और उसकी अश्लील वीडियो जारी करने की धमकी देकर पैसे ऐंठे गए। थाना कोटफत्ता के इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में कथित आरोपियों ने स्वीकार किया है कि इस गिरोह के साथ मानसा की कुछ महिलाएं भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इस मामले में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed