फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four time competition in Barnala, less margin will result in defeat and victory

बरनाला में चौकोना मुकाबला, कम मार्जन से होगी हार-जीत

Thu, 17 Feb 2022 10:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Four time competition in Barnala, less margin will result in defeat and victory
हलका बरनाला में इस समय चौकोना मुकाबला दिखाई दे रहा है और जीत-हार का बहुत ही कम मार्जन से होगी। यहां प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला एक लाख 79 हजार वोटर अपने वोट डाल कर करेंगे। परंतु चार प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार आप से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, कांग्रेस से पूर्व रेल मंत्री व आल इंडिया कांग्रेस के खजांची पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल हैं, जबकि शिअद-बसपा के साझे उम्मीदवार कुलवंत सिंह कंता व पंजाब लोक कांग्रेस, शिअद संयुक्त व भाजपा के साझे उम्मीदवार धीरज दद्धाहूर चुनाव मैदान में हैं, जो अपनी ताल ठोक रहे हैं। शिअद-बसपा के उम्मीदवार कुलवंत सिंह कंता के लिए शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल हलके में चुनाव रैलियों को संबोधित कर वोट मांग रहे हैं, आप के उम्मीदवार विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के पक्ष आप के पंजाब प्रधान सांसद भगवंत मान वोटरों से मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष बंसल के लिए आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी रैली कर वोट मांगकर गए हैं। वहीं भाजपा के उम्मीदवार धीरज दद्धाहूर के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बड़ी चुनावी रैली कर वोट मांगकर गए हैं।
विज्ञापन

एक मौका केजरीवाल मुहिम का भरोसा
आप के उम्मीदवार मीत हेयर एक मौका केजरीवाल के नाम पर वोट मांग रहे हैं, उनकी मुहिम को सांसद भगवंत मान ने संभाल रखा है। हलके के गांवों में लोगों का रुझान झाडू की तरफ है, जिस कारण आप के मीत हेयर दूसरी बार जीतने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कंता को पिता की सेवा और मैनिफेस्टो का सहारा
शिअद-बसपा के साझे उम्मीदवार कुलवंत सिंह कंता अपने मरहूम पिता अकाली विधायक मलकीत सिंह कीतू के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पिता अकाली विधायक मलकीत सिंह कीतू हर साल सैकड़ों गरीब, जरूरतमंद व बेसहारा लड़कियों की शादियां करते थे और पूरा साल गरीबों को आटा दाल देते थे। इस कारण वह दो बार विधायक भी चुने गए थे। इसी तरह शिअद-बसपा के उम्मीदवार कंता अपने पिता की सेवा के नाम पर वोट मांग रहे हैं और अकाली दल के काम गिनाकर व जारी चुनावी मैनिफेस्टो के आधार पर वोट मांग देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू वोटों का आसरा
कांग्रेस के उम्मीदवार हिंदू वोट बैंक व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी के कारण दलित वोटों पर नजर लगाए हैं, गांवों के साथ-साथ शहरी व व्यापारियों के वोट भी बटोरने में कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष बंसल ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। कांग्रेस के उम्मीदवार को आस है कि उन्हें हिंदुओं का बड़ा हिस्सा वोट देगा। चन्नी के कारण गांवों से दलित वोट बैंक उसके हक में भुगतेगा और किसानी वोट पर भी काफी आस है। जिले में कुल वोट 1 लाख 79 हजार है, जिसमें से 90 प्रतिशत वोट हिंदुओं के हैं।

भाजपा को डेरा प्रेमियों की आस
भाजपा उम्मीदवार धीरज दद्धाहूर हैं, जिन्हें शिरोमणि अकाली दल संयुक्त, पंजाब लोक कांग्रेस व भाजपा का वोट बैंक बडे़ स्तर पर पड़ने की संभावना है। यहीं नहीं इन्हें डेरा प्रेमियों का वोट मिलने की भी आस है। अगर भाजपा के उम्मीदवार धीरज, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर हिंदुओं के वोट बडे़ स्तर पर लेने में कामयाब हो गए तो कांग्रेस उम्मीदवार मनीष बंसल का खेल बिगड़ सकता है और इस सूरत में आप के मीत हेयर को फायदा मिल सकता है। मायने यह भी निकाले जा रहे हैं कि शहर का हिंदू वोट कांग्रेस उम्मीदवार मनीष बंसल, शिअद बसपा के उम्मीदवार कुलवंत सिंह कंता, भाजपा के उम्मीदवार धीरज दद्धाहूर व आप उम्मीदवार मीत हेयर में बंट जाएगा, जबकि गांवों में झाडू अकेला 50 प्रतिशत है और बाकी सभी राजनीतिक पार्टियां मिलकर 50 प्रतिशत हैं। इस तरह देखा जाए तो बरनाला सीट पर चौकोना मुकाबला है, जीत हार का फैसला बहुत ही कम वोटों से होगा।
17बीएनएलपी05, मुनीष बंसल कांग्रेस
17बीएनएलपी06, भाजपा धीरद ददाहूर
17 बीएनएलपी07, आप मीत हेयर
17 बीएनएलपी 08, शिअद बसपा कुलवंत सिंह कंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed