फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four raped Ludhiana pretext of marriage police registered arrested one

लुधियाना में शादी का झांसा देकर चार किया दुष्कर्म, पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को किया गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2020 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four raped Ludhiana pretext of marriage police registered arrested one
लुधियाना। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से लुधियाना बुआ के यहां आए युवक ने घर में काम करने आई युवती को शादी का झांसा देकर चार दिन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अपने घर भाग गया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपी व उसकी बुआ व फूफा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपनी मां के कहने पर पड़ोस में रहने वाली महिला रितवा देवी के घरेलू काम में हाथ बटाने के लिए चली गई। रितवा देवी के कहने पर वो उसके धुले कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई। वहां पर आरोपी अरुण कुमार पहले से मौजूद था। आरोपी रितवा देवी के पति नरिंदर यादव की बुआ का बेटा है। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर दिया। नीचे आने पर रितवा देवी को सारी बात बताई।
विज्ञापन

इस पर रितवा ने कहा कि वह उसकी शादी अरुण से करवा देगी। पीड़िता के माता-पिता को बात पता चली तो उन लोगों ने नरिंदर यादव व रितवा देवी से बात की। दोनों ने कहा कि उसकी शादी आरोपी अरुण के साथ करा देंगे। उस दौरान 18 नवंबर तक आरोपी अरुण उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद वह उत्तर प्रदेश भाग गया। आरोपी अरुण कुमार उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के थाना दीदार गंज इलाके के गांव सुरावा का रहने वाला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नरिंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed