{"_id":"62cfa40557d5641d470b283f","slug":"four-minor-girls-of-one-family-have-gone-missing-from-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: संदिग्ध हालात में एक ही परिवार की चार बेटियां गायब होने से पुलिस में हड़कंप, सभी की उम्र 13 से 16 के बीच, परिवार ने जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: संदिग्ध हालात में एक ही परिवार की चार बेटियां गायब होने से पुलिस में हड़कंप, सभी की उम्र 13 से 16 के बीच, परिवार ने जताई ये आशंका
Thu, 14 Jul 2022 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:35 AM IST
सार
गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं। इनका परिवार कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आया था। चारों बहनें लोगों के घरों में काम करती थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना से एक ही परिवार की चार नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। मामला दस जुलाई का है। दो दिन बाद परिजनों ने थाना डिवीजन छह पुलिस को शिकायत दी। चार लड़कियों के एक साथ लापता होने से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि नाबालिग कहां हैं। हालांकि परिवार को आशंका है कि कोई उन्हें बरगलाकर ले गया है।
विज्ञापन
पुलिस के पास शिकायत देने पहुंचे पीड़ित परिवार ने कहा कि संदिग्ध हालात में गायब हुई चार लड़कियों में दो सगी बहनें और दो उनकी चचेरी बहनें हैं। आपस में एक ही परिवार के सदस्य कुछ समय पहले ही नेपाल से लुधियाना आए हैं। परिवार वालों का कहना है कि वह मजदूरी करते हैं और चारों लड़कियां भी घरों और कोठियों में काम करती हैं। रविवार शाम करीब सात और साढ़े सात बजे के बीच में चारों नाबालिग घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आईं।
विज्ञापन
परिवार वालों की तरफ से काफी तलाश की गई। अपने यहां जितने जानकार और रिश्तेदार थे, सभी को पूछ लिया गया, लेकिन किसी को उनके बारे में पता नहीं था। चारों की उम्र 13 से 16 साल के बीच में बताई जा रही है। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन छह पुलिस को दी। थाना डिवीजन छह की एसएचओ मधु बाला ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। चारों नाबालिग के पिता आपस में सगे भाई हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। रविवार से लेकर अब तक के सारे सीसीटीवी दोबारा चेक करने के लिए बोल दिया है। जल्द ही बच्चियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन