{"_id":"5ed2430b8ebc3e9033370b83","slug":"four-arrested-with-one-lakh-seven-thousand-fake-currency-ludhiana-news-pkl3766111191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख सात हजार के जाली नोटों के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख सात हजार के जाली नोटों के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
जाली नोट तैयार कर उसे मार्केट में चलाने वाले चार आरोपियों को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख सात हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए है, जिनमें से दो हजार, पांच सौ, दो सौ और सौ के नोट शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रिंटर, स्कैनर और कटर बरामद किया है।
थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने आरोपी ताजपुर रोड निवासी भूपिंदर सिंह पिंदा, भामियां खुर्द निवासी गुरदेव सिंह, काकोवाल रोड निवासी अमर सिंह व गांव कक्का निवासी तजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी नेबस्ती जोधेवाल चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जाली करंसी छापते है और इस समय राहोंरोड जनता कालोनी और न्यू कुलदीप नगर इलाके में जाली नोट चलाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से सामान बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी भूपिंदर सिंह नशा करने के आदी है और थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने उसे नशे के साथ गिरफ्तार किया था। वहां उसकी मुलाकात एक कैदी से हुई, जिसने उसे नोट छापने का तरीका बताया। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भूपिंदर ने नोट छापने शुरू कर दिए और इस काम में अपने तीनों साथियों को मिला लिया। चारों मिल जाली नोट छापते रहे और पेट्रोल पंप व छोटी छोटी दुकानों पर जाकर चलाते रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी तीस से चालीस हजार रुपये के जाली नोट मार्केट में चला चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।