फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four arrested for kidnapping workshop owner in Raikot

Ludhiana News: रायकोट में वर्कशॉप मालिक का अपहरण करने वाले चार गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 22 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for kidnapping workshop owner in Raikot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। रायकोट के ताजपुर चौक स्थित वर्कशॉप मालिक गुरदीप सिंह भमरा का दिनदहाड़े अपहरण करने वाले 36 से अधिक अपहरणकर्ताओं में से चार को रायकोट सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रितपाल सिंह, राजू उर्फ राजवंत सिंह निवासी मुल्लांपुर दाखा, परविंदर सिंह निवासी बासियां बेट और मनजिंदर सिंह उर्फ मनी निवासी आलमगीर लुधियाना के तौर पर हुई है।
रायकोट सिटी पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई फार्च्यूनर कार भी जब्त की है। वहीं, टोयोटा पिकअप और हाइड्रा क्रेन समेत अन्य वाहनों और भारी मशीनों की तलाश की जा रही है। अपहरणकर्ताओं ने गुरदीप सिंह भमरा की ट्राॅलियां और कई मशीनें हाइड्रा क्रेन के जरिये लूट ली थीं।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं ने रविवार को गुरदीप की वर्कशॉप पर धावा बोल अपहरण कर लिया था। मारपीट के बाद उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया गया था। गुरदीप सिंह के भाई मनदीप सिंह भमरा और पड़ोसी दुकानदारों के अनुसार रायकोट सिटी पुलिस सूचना देने के करीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह गिल का तर्क है कि तालमेल की कमी के चलते पुलिस देरी से पहुंची। सिटी पुलिस ने रायकोट के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गुरदीप सिंह भमरा के बयान पर अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदीप सिंह भमरा के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि उसकी दुकान भी वर्कशॉप के पास है। आरोपियों ने उसकी दुकान के भी ताले और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। रायकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती गुरदीप सिंह भमरा उर्फ निक्का के अनुसार अपहरणकर्ता उसे कई घंटे तक रायकोट-लुधियाना रोड पर नहर के पास घुमाते रहे। उसे नहर में फेंकने की धमकी देते रहे। आरोपी उसपर वर्कशॉप छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। गुरदीप सिंह भमरा ने बताया कि उन्होंने दिवंगत विधायक तालिब सिंह संधू की बेटी नरिंदर कौर से 250 गज का व्यावसायिक प्लाॅट खरीदा था, जो उसकी वर्कशॉप के साथ है। अपहरणकर्ता लैंड माफिया भी हैं। वे यहीं पर करीब 1800 गज महंगी व्यावसायिक जमीन पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं। नरिंदर कौर से जो प्लाॅट उसने खरीदा था। आरोपियों ने उसके फर्जी दस्तावेज अपने नाम बनवा लिए हैं। आरोपी उसकी वर्कशॉप भी हथियाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed